Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

Thalapathy Vijay Sangeetha Sornalingam Net worth: पति-पत्नी ने मिलकर छापे कितने पैसे? कैसे होती है कमाई?

Thalapathy Vijay Sangeetha Sornalingam Net Worth: तमिल सिनेमा (Tmail Cinema) के सुपरस्टार और तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) प्रमुख थलपति विजय की पर्सनल लाइफ में इस समय उथल-पुथल मची हुई है। मीडिया पोर्ट्स के अनुसार थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने फैमिली कोर्ट में तलाक की अर्जी दाखिल की है। इस याचिका में एक्टर-पॉलिटिशियन थलपति विजय पर बेवफाई और एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

थलपति विजय की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने डाली तलाक की अर्जी
इस खबर के सामने आते ही फिल्म और राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक थलति विज की पत्नी संगीता सोरनलिंगम ने चेंगलपट्टू के फैमिली कोर्ट में तलाक की याचिका दायर की है। याचिका में दावा किया गया है कि एक्टर का एक अभिनेत्री के साथ संबंध था जिसके चलते उनके वैवाहिक रिश्ते में दरार आई थी।

Thalapathy Vijay

थलपति विजय ने नहीं दिया कोई बयान

बताया जा रहा है कि संगीता सोरनलिंगम ने कोर्ट से शादी खत्म करने की मांग इन्हीं आरोपों के आधार पर की है। हालांकि इस मामले पर अभी तक थलपति विजय की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

साल 2021 में सामने आया था कथित रिश्ते का सच

-याचिका में उल्लेख किया गया है कि संगीता सोरनलिंगम को साल 2021 में कथित तौर पर उनके पति थलपति विजय के एक एक्ट्रेस के साथ एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर की जानकारी मिली थी।

-आरोप है कि थलपति विजय ने अपनी पत्नी संगीतो को उस संबंध को खत्म करने का आश्वासन दिया था लेकिन बाद में भी स्थिति नहीं बदली। इसी वजह से दोनों के रिश्ते में लगातार तनाव बढ़ता गया और मामला अब अदालत तक पहुंच गया है।

लव स्टोरी से शादी तक: फैन से बनीं लाइफ पार्टनर

-संगीता सोरनलिंगम श्रीलंकाई मूल के तमिल परिवार से ताल्लुक रखती हैं और लंदन में पले-बढ़े बिजनेस परिवार से आती हैं। बताया जाता है कि उन्होंने साल 1996 में रिलीज हुई थलपति विजय की फिल्म पूवे उनाक्कागा देखने के बाद एक्टर को पसंद करना शुरू किया था।

-इस फिल्म को देखने के बाद संगीता खास तौर पर थलपति विजय से मिलने के लिए लंदन से चेन्नई पहुंची थीं। दोनों के बीच उस समय से ही बातचीत शुरू हुई थी, जो जल्द ही दोस्ती और फिर प्यार में बदल गई थी। इसके बाद 25 अगस्त 1999 को दोनों ने हिंदू और ईसाई रीति-रिवाजों से शादी की थी। उस समय ये शादी फैंस के बीच काफी चर्चा में रही थी।

कौन हैं संगीता सोरनलिंगम? कितनी संपत्ति की हैं मालकिन?

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार संगीता सोरनलिंगम का फिल्म इंडस्ट्री से कोई कनेक्शन नहीं है। वह ग्लैमर वर्ल्ड से दूरी बनाए रखना पंसद करती हैं। हालांकि इसके बावजूद भी संगीता कई स्टार्स के साथ करीबी संबंध रखती हैं। शादी के बाद उन्होंने हमेशा लो-प्रोफाइल लाइफ चुनी और सार्वजनिक कार्यक्रमों में कम ही नजर आईं।

-खबर है कि थलपति विजय से रिश्ते में दरार आने के बाद से संगीता अपने दोनों बच्चों के साथ लंदन में ही रहती हैं। फिलहाल वह लंदन में अपना पारिवारिक बिजनेस संभाल रही हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक संगीता सोरनलिंगम इस समय 400 करोड़ रुपए की संपत्ति का मालकिन हैं। संगीता बिजनेस के जरिए की हर साल करोंड़ों रुपए की कमाई करती हैं।

थलपति विजय और संगीता सोरनलिंगम का परिवार

आपको बता दें कि विजय थलपति और संगीता सोरनलिंगम के दो बच्चे- बेटा जेसन संजय और बेटी दिव्या साशा हैं। दोनों ही लंबे समय से लाइमलाइट से दूर रहे हैं क्योंकि परिवार ने हमेशा निजी जिंदगी को सार्वजनिक चर्चा से अलग रखा है। दोनों बच्चे अपनी मां के साथ लंदन में ही रहते हैं।

थलपति विजय की कुल संपत्ति और कमाई

-थलपति विजय सिर्फ साउथ सिनेमा ही नहीं बल्कि पूरे भारतीय फिल्म उद्योग के सबसे महंगे स्टार्स में गिने जाते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह एक फिल्म के लिए करीब 130 करोड़ से 200 करोड़ रुपये तक की फीस लेते हैं।

-खबर है कि थलपति विजय ने फिल्म GOAT (The Greatest Of All Time) के लिए मेकर्स से 200 करोड़ रुपये की फीस ली थी जिसने उन्हें देश के सबसे ज्यादा कमाई करने वाले अभिनेताओं में शामिल कर दिया है।

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार थलपति विजय आज के समय में 500 करोड़ रुपए से अधिक की संपत्ति के मालिक हैं। थलपति विजय की कमाई का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि वह भारत के शीर्ष टैक्स देने वाले सेलिब्रिटीज में शामिल हैं।

-वित्त वर्ष 2024 में थलपति विजय ने करीब 80 करोड़ रुपये एडवांस टैक्स जमा किया था जिससे उनका नाम हाई-प्रोफाइल टैक्सपेयर्स की सूची में शामिल हो गया है।

थलपति विजय की लग्जरी लाइफस्टाइल

-चेन्नई के नीलांकरई इलाके में समंदर किनारे स्थित थलपति विजय का आलीशान बंगला उनकी शाही जीवनशैली का प्रतीक माना जाता है। बताया जाता है कि ये घर हॉलीवुड स्टार टॉम क्रूज के बीच हाउस से प्रेरित है।

-एक्टर के कार कलेक्शन में रोल्स-रॉयस घोस्ट, BMW X5 और X6, Audi A8 L, Range Rover Evoque और Mercedes-Benz जैसी लग्जरी गाड़ियां शामिल हैं।

फिल्मों के अलावा ब्रांड एंडोर्समेंट से भी होती है मोटी कमाई

फिल्मों के अलावा थलति विजय कई बड़े ब्रांड्स के विज्ञापनों से भी मोटी कमाई करते हैं। Coca-Cola और Sunfeast जैसे ब्रांड्स के साथ उनकी साझेदारी रही है। साथ ही रियल एस्टेट और अन्य निवेशों से भी उनकी संपत्ति लगातार बढ़ती रही है।

More From
Prev
Next
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+