मुसीबत में फंसे Thalapathy Vijay, मद्रास हाई कोर्ट से झटका, चुकाने होंगे करोड़ो, जानें क्या है मामला
Thalapathy Vijay: तमिल सिनेमा (Tamil Cinema) के सुपरस्टार थलपति विजय को मद्रास हाई कोर्ट (Madras High Court)से बड़ा झटका लगा है। अदालत ने आयकर विभाग द्वारा लगाए गए 1.5 करोड़ रुपये के जुर्माने के खिलाफ दायर उनकी याचिका खारिज कर दी है। कोर्ट ने माना है कि जुर्माना लगाने का आदेश निर्धारित समय-सीमा के भीतर पारित किया गया था, इसलिए उसमें दखल देने का आधार नहीं बनता।
आयकर मामले में नहीं मिली थलपति विजय को राहत
आयकर विभाग के अनुसार वित्तीय वर्ष 2015-16 में थलपति विजय ने कथित तौर पर 15 करोड़ रुपये की आय का खुलासा नहीं किया था। ये आय फिल्म पुली (Puli) से जुड़ी बताई गई थी। वर्ष 2015 में विभाग ने थलपति विजय के घर पर छापेमारी की थी, जहां से मिले दस्तावेजों के आधार पर ये आरोप लगाया गया था।

थलपति विजय पर लगा 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना
इसी के चलते आयर विभाग ने थलपति विजय पर 1.5 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया है, जिसे चुनौती देने के लिए एक्टर मद्रास हाई कोर्ट पहुंचे थे। न्यायमूर्ति सेंथिलकुमार राममूर्ति ने याचिका खारिज करते हुए कहा हैकि जुर्माना आदेश समय-सीमा के भीतर पारित हुआ है और इसमें हस्तक्षेप की जरूरत नहीं है।
वकील की दलील और कोर्ट का रुख
हालांकि अदालत ने ये भी स्पष्ट किया है कि थलपति विजय के पास इस आदेश को अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष चुनौती देने का विकल्प मौजूद है। थलपति विजय की ओर से पेश वकील ने आदेश को चुनौती देने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। इस पर कोर्ट ने कहा है कि कानून के तहत अपील का रास्ता खुला है, जिसका उपयोग याचिकाकर्ता कर सकते हैं।
'जन नायकन' के सेंसर विवाद के बीच बढ़ी मुश्किलें
आपको बता दें कि थलपति विजय इन दिनों अपनी अपकमिंग फिल्म 'जन नायकन' (Jan Nayagan) के सेंसर सर्टिफिकेट को लेकर भी कानूनी प्रक्रिया में उलझे हुए हैं। हालांकि ये आयकर मामला फिल्म से सीधे तौर पर जुड़ा नहीं है लेकिन लगातार कानूनी उलझनों ने अभिनेता को सुर्खियों में ला दिया है।
थलपति विजय अब आगे क्या करेंगे?
-मद्रास हाई कोर्ट से राहत न मिलने के बाद अब थलपति विजय के पास अपीलीय प्राधिकरण के समक्ष जाने का विकल्प है। देखना होगा कि वह इस फैसले को आगे चुनौती देते हैं या नहीं।
-थलपति विजय के लिए ये फैसला कानूनी मोर्चे पर एक झटका माना जा रहा है। आयकर विभाग के आरोपों और अदालत के फैसले ने इस मामले को फिर सुर्खियों में ला दिया है जबकि उनकी फिल्मी परियोजनाएं भी कानूनी प्रक्रियाओं से गुजर रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications