करुणानिधि के 'पीछे खड़े बच्चे' ने DMK को किया तबाह! अब रचा जाएगा तमिलनाडु का नया इतिहास?

Thalapathy Vijay and Karunanidhi: तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय इस समय खबरों में छाए हुए हैं। दरअसल तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों पर पूरे देश की नजरें टिकी हुई थीं और इस बार सियासी मुकाबला और भी दिलचस्प हो गया था। इस बार चुनाव में साउथ सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय नजर आए, जिन्होंने अपनी पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) के साथ चुनावी मैदान में एंट्री की और पहली ही बार में जबरदस्त जीत हासिल की।

सोशल मीडिया पर वायरल हुई पुरानी तस्वीर
आपको बता दें कि राजनीति और सिनेमा का गठजोड़ हमेशा से दिलचस्प रहा है लेकिन कभी-कभी ये गठजोड़ इतिहास रच देता है। हाल ही में वायरल हुई एक पुरानी तस्वीर ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है, जिसमें DMK के दिवंगत सुप्रीमो कलाइग्नार एम. करुणानिधि के पीछे एक छोटा सा बच्चा खड़ा दिख रहा है।

Thalapathy Vijay

डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने लिखी ऐसी बात

-फेमस डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा- कलाइग्नार ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उनके पीछे खड़ा वह बच्चा एक दिन उनकी पार्टी को तबाह कर देगा।

-आपको बता दें कि वो बच्चा कोई और नहीं बल्कि तमिल सिनेमा के सुपरस्टार थलपति विजय (Joseph Vijay) हैं, जिन्होंने हाल ही में अपनी नई पार्टी तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के साथ राजनीति में कदम रखा और DMK की नींव हिला दी है।

पुरानी तस्वीर लेकिन नया इतिहास

तस्वीर में कलाइग्नार करुणानिधि सनग्लास लगाए मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं जबकि उनके ठीक पीछे थलपति विजय खड़े हैं। उस वक्त थलपति विजय एक बाल कलाकार थे और करुणानिधि परिवार से भी उनके रिश्ते अच्छे माने जाते थे। हालांकि समय के साथ सिनेमा के बाद थलपति विजय ने राजनीति में एंट्री की और टीवीके पार्टी बनाकर साल 2026 के चुनावों में DMK को करारी शिकस्त दी।

थलपति विजय की 'ड्रीम टू डिस्ट्रक्शन' की कहानी

-फिल्मी दुनिया से राजनीति में आने वाले थलपति विजय का ये सफर अब 'ड्रीम टू डिस्ट्रक्शन' की कहानी बन चुका है। जहां एक तरफ एम. करुणानिधि DMK को मजबूत बनाने के लिए जाने जाते थे, वहीं उनके पीछे खड़े उस बच्चे ने आज उसी विरासत को चुनौती देते हुए जीत हासिल की है।

-राम गोपाल वर्मा जैसे फिल्ममेकर का ये पोस्ट वायरल होने के बाद फैंस और राजनीतिक विश्लेषक दोनों ही इसे इतिहास का मजाक बता रहे हैं। कुछ इसे भाग्य का खेल तो कुछ इसे सिनेमा की सबसे बड़ी रिवेंज स्टोरी कह रहे हैं।

थलपति विजय की जीत के बाद क्या कह रहे हैं लोग?

-इस पुरानी तस्वीर के वायरल होते ही सोशल मीडिया पर लोगों के कमेंट्स की बाढ़ आ गई है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- अंकल के पीछे खड़ा बच्चा आज अंकल की पार्टी के पीछे पड़ा है।

-वहीं एक यूजर ने लिखा है-लाइफ इमिटेट्स आर्ट या फिर आर्ट इमिटेट्स लाइफ? तमिल राजनीति में इस वक्त विजय वेव चल रही है और ये पुरानी तस्वीर अब सिर्फ एक फोटो नहीं बल्कि एक बड़े राजनीतिक बदलाव का प्रतीक बन गई है।

-एक शख्स ने लिखा है- क्या करुणानिधि को यकीन होता कि उनका छोटा सा फैन एक दिन उनके साम्राज्य को इस कदर चुनौती देगा? शायद नहीं। ये है सिनेमा और राजनीति का वो रोमांच, जहां कहानी कभी खत्म नहीं होती, बस किरदार बदलते रहते हैं।

मुथुवेल करुणानिधि का राजनीतिक सफर

-साल 1924 में जन्मे मुथुवेल करुणानिधि, जिन्हें कलाइग्नार के नाम से जाना जाता है, एक भारतीय लेखक और राजनीतिज्ञ थे। उन्होंने साल 1969 से 2011 के बीच 5 कार्यकालों में लगभग दो दशकों तक तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के रूप में काम किया था। मुख्यमंत्री के रूप में उनका कार्यकाल सबसे लंबा था, जो 6,863 दिनों तक चला था।

-एम. करुणानिधि, द्रविड़ आंदोलन के एक प्रमुख नेता और द्रविड़ मुन्नेत्र कजगम राजनीतिक दल के 10 बार अध्यक्ष भी रहे थे। एम. करुणानिधि ने तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में कभी हार न मानने का रिकॉर्ड बनाया है। साल 1957 में उन्हें पहली जीत मिली थी। इसके बाद उन्होंने 13 बार जीत हासिल की।

-जानकारी के अनुसार राजनीति में आने से पहले, एम. करुणानिधि ने तमिल फिल्म उद्योग में पटकथा लेखक के रूप में काम किया था। उन्होंने तमिल साहित्य में भी योगदान दिया था। उन्होंने कहानियाां, नाटक, उपन्यास और एक बहु-खंडीय संस्मरण लिखा था।

फिल्मी परिवार से हैं थलपति विजय

-22 जून 1974 को जन्मे थलपति विजय का पूरा नाम जोसेफ विजय चंद्रशेखर है। उनका परिवार लंबे समय से तमिल फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ा रहा है, जिसने उनके करियर की मजबूत नींव रखी है।

-थलपति विजय के पिता एस.ए. चंद्रशेखर तमिल सिनेमा के जाने-माने निर्देशक, प्रोड्यूसर और स्क्रीनराइटर हैं। उन्होंने ही विजय को बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट फिल्मों में मौका दिया था और बाद में फिल्म Naalaiya Theerpu से बतौर हीरो लॉन्च किया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+