Tere Ishk Mein BO Day 6: धनुष–कृति की जोड़ी ने किया कमाल, 100 करोड़ क्लब में हुई एंट्री, जानें कमाई
Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 6: साउथ के फेमस एक्टर धनुष और बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन स्टारर रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' को रिलीज हुए 6 दिन पूरे हो गए हैं। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
100 करोड़ क्लब में शामिल हुई 'तेरे इश्क में'
भले ही छठे दिन फिल्म के कलेक्शन में थोड़ी गिरावट दर्ज की गई हो लेकिन इसके बावजूद मूवी ने अपनी मजबूत पकड़ बनाए रखी और 100 करोड़ क्लब में शामिल होने का बड़ा मुकाम हासिल कर लिया है।

वीकेंड पर फिल्म का प्रदर्शन दमदार रहा
ओपनिंग डे से लेकर पहले वीकेंड तक फिल्म का प्रदर्शन बेहद दमदार रहा, जिसने इसे साल 2025 की सफल फिल्मों की सूची में शामिल कर दिया है। आने वाले दिनों में भी इसकी कमाई में बढ़ोतरी की उम्मीद जताई जा रही है।
फिल्म के छठे दिन का कलेक्शन
-सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक इस फिल्म ने छठे दिन यानी 3 दिसंबर को करीब 6.75 करोड़ रुपये का बिजनेस किया है। हिंदी ऑक्यूपेंसी की बात करें तो पूरे दिन भर में औसत 12.84 फीसदी थिएटर फुल रहे। सुबह के शो में 8.83 फीसदी, दोपहर के शो में 13.28 फीसदी, शाम के शो में 13.01 फीसदी और रात के शो में 16.23 फीसदी ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई।
-फिल्म के सभी स्टार्स की एक्टिंग की जकर तारीफ हो रही है। सोशल मीडिया पर भी फैंस फिल्म की रोमांटिक केमिस्ट्री और गानों की तारीफ कर रहे हैं जिसके चलते ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि फिल्म की कमाई आगे और बढ़ेगी।
फिल्म ने 100 करोड़ क्लब में की एंट्री
-फिल्म तेरे इश्क में ने पहले दिन 16 करोड़ रुपए से बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरूआत की थी। रिलीज के 6 दिनों में फिल्म ने भारत में कुल 76.75 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है। वहीं ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर इसका कुल बिजनेस 100.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।
-इस तरह धनुष और कृति सेनन की ये फिल्म सिर्फ 6 दिनों में 100 करोड़ क्लब में शामिल हो गई है और इस साल की हिट फिल्मों की सूची में मजबूती से अपनी जगह बना चुकी है।
स्टार कास्ट और फिल्म की खासियत
-फिल्म में धनुष और कृति सेनन की जोड़ी को भी दर्शक खूब पसंद कर रहे हैं। पोस्टर रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर दर्शकों में उत्सुकता बढ़ गई थी जो रिलीज के बाद और भी ज्यादा दिखाई दे रही है।
-फिल्म में धनुष और कृति सेनन के अलावा प्रकाश राज, सुशील दहिया और टोटा रॉय चौधरी ने भी अहम भूमिका निभाई है। लगातार एक्शन फिल्मों के दौर के बाद दर्शकों को एक बार फिर एक इमोशनल और रोमांटिक कहानी देखने को मिली है, जिसका असर फिल्म की कमाई पर साफ नजर आ रहा है।












Click it and Unblock the Notifications