Tere Ishk Mein BO Day 5: कृति सेनन–धनुष की जोड़ी मचा रही तबाही, 5वें दिन फिल्म ने की बंपर कमाई

Tere Ishk Mein Box Office Collection Day 5: बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन और साउथ के फेमस एक्टर धनुष की रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'तेरे इश्क में' बॉक्स ऑफिस पर लगातार मजबूत पकड़ बनाए हुए है।

'तेरे इश्क में' कर रही बंपर कमाई
ये फिल्म गत 28 नवंबर 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। रिलीज के 5 दिन बाद भी फिल्म की कमाई में गिरावट नहीं बल्कि उछाल देखने को मिल रहा है। वीकेंड पर जोरदार प्रदर्शन के बाद फिल्म ने वीक डेज पर भी बढ़िया कमाई कर मेकर्स के चेहरे पर मुस्कान ला दी है।

Tere Ishk Mein Box Office

100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है फिल्म

आपको बता दें कि अब ये फिल्म जल्द ही 100 करोड़ क्लब में शामिल होने वाली है। फिल्म मेकर्स की मानें तो जिस स्पीड से मूवी का बिजनेस बढ़ रहा है, उसे देखकर साफ है कि ये आंकड़ा जल्द ही पार हो जाएगा।

5वें दिन 'तेरे इश्क में' ने कितनी कमाई की?

-सैकनिल्क की रिपोर्ट के अनुसार फिल्म ने अपने 5वें दिन 10.25 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है। चौथे दिन की तुलना में ये आंकड़ा बेहतर है जो दर्शाता है कि वीकडेज में भी दर्शक थिएटर्स का रुख कर रहे हैं।

-फिल्म की हिंदी ऑक्यूपेंसी लगभग 24.93 फीसदी रही है। वहीं शोज की बात करें तो सुबह के शो 11.84 फीसदी, दोपहर के शो 21.84 फीसदी, शाम के शो 25.97 फीसदी और रात के शो 40.08 फीसदी रहे हैं। ओपनिंग डे पर फिल्म ने 16 करोड़ रुपए की कमाई कर अपना नाम इस साल की बड़ी ओपनर फिल्म में शामिल करा दिया है।

फिल्म का 5 दिनों का कुल कलेक्शन

-मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार 'तेरे इश्क में' ने सिर्फ 5 दिनों में भारत में 71 करोड़ रुपये का शानदार बिजनेस कर लिया है। वहीं ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कलेक्शन 91.5 करोड़ रुपये तक पहुंच चुका है।

-फिल्म के लगातार मजबूत प्रदर्शन को देखते हुए अनुमान लगाया जा रहा है कि ये जल्द ही 100 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी। आने वाले वीकेंड में भी फिल्म की कमाई में उछाल की पूरी उम्मीद है।

पहली बार साथ नजर आए कृति सेनन और धनुष

इस फिल्म की सबसे बड़ी खासियत कृति सेनन और धनुष की नई-नई ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री है जिसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं। आनंद एल राय के निर्देशन में बनी इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर हंगामा मच गया था। कृति और धनुष के अलावा मूवी में प्रकाश राज, सुशील दहिया, टोटा राय चौधरी अहम भूमिकाओं में दिखाई दे रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+