तेलुगू एक्टर सुधीर वर्मा की मौत से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर, आखिर क्यों किया सुसाइड
Sudheer Varma Passed Away: अभी तक सुधीर वर्मा के सुसाउड का कारण तो पता नहीं चल पाया है लेकिन कहा जा रहा है कि उनकी पर्सनल जिंदगी में कुछ परेशानियां चल रही थीं।

Sudheer Varma Passed Away: टीवी एक्ट्रेस तुनिषा शर्मा के सुसाइड के बाद अब साउथ फिल्म इंडस्ट्री से भी एक बड़ी दुख की खबर सामने आ रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार तेलुगू फिल्म इंडस्ट्री के एक्टर सुधीर वर्मा ने आत्महत्या कर ली है। खबर है कि उन्होंने विशाखापट्टनम स्थित अपने घर पर गत 23 जनवरी को सुसाइड कर लिया है। सुधीर वर्मा के को-स्टार एक्टर सुधाकर ने उनकी मौत की पुष्टि की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट लिखा है जिसमें उन्होंने 33 वर्षीय सुधीर वर्मा के सुसाइड पर शओक जताया है।
पर्सनल लाइफ को लेकर परेशान चल रहे थे सुधीर वर्मा
आपको बता दें कि अभी तक सुधीर वर्मा के सुसाउड का कारण तो पता नहीं चल पाया है लेकिन कहा जा रहा है कि उनकी पर्सनल जिंदगी में कुछ परेशानियां चल रही थीं। वह अपनी निजी जिंदगी में पिछले कुछ समय से मुश्किलों से गुजर रहे थे। वह मानसिक रूप से भी काफी दबाव में थे। हो सकता है कि इसी वजह से सुधीर वर्मा ने आत्महत्या जैसा कदम उठाया हो। निर्देशक वेंकी कुदुमुला ने सुधीर की दुर्भाग्यपूर्ण मौत पर दुख व्यक्त करते हुए और उनकी एक फोटो शेयर करते हुए ट्विटर पर लिखा है-कभी-कभी सबसे प्यारी मुस्कान गहरे दर्द को छुपा देती है..हम कभी नहीं जानते कि दूसरे क्या कर रहे हैं.. कृपया सहानुभूति रखें और सिर्फ प्यार फैलाएं !! मिस यू सुधीर! आपको ऐसा नहीं करना चाहिए था। आपकी आत्मा को शांति मिले।
Sudheer! @sudheervarmak Such a lovely and warm guy’ It was great knowing you and working with you brother! Can’t digest the fact that you are no more! Om Shanti!🙏🙏🙏 @iChandiniC @vara_mullapudi @anil_anilbhanu pic.twitter.com/Sw7KdTRkpG
— Sudhakar Komakula (@UrsSudhakarK) January 23, 2023
सुधीर वर्मा ने 2013 में किया था डेब्यू
सुधीर वर्मा की अचानक मौत से पूरी साउथ फिल्म इंडस्ट्री शॉक्ड हो गई है। आम लोगों से लेकर सेलेब्स तक सोशल मीडिया पर सुधीर वर्मा की मौत का शोक जाहिर कर रहे हैं। आपको बता दें कि सुधीर वर्मा ने साल 2013 में फिल्म 'स्वामी रा रा' से एक्टिंग डेब्यू की थी। हालांकि साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म कुंदनापु बोम्मा से सुधीर वर्मा को खूब पहचान मिली थी। खबर हा कि सुधीर वर्मा को पहचान मिलने के बावजूद फिल्मों में अच्छे रोल के ऑफर नहीं मिल रहे थे। ऐसे में सुधीर वर्मा लंबे समय से परेशान चल रहे थे।












Click it and Unblock the Notifications