तेजस्वी के विनर बनने से आखिर क्यों हैरान हैं सेलेब्रिटीज, कईयों ने कहा-सिर्फ प्रतीक विजेता बनने के काबिल था
तेजस्वी के विनर बनने से आखिर क्यों हैरान हैं सेलेब्रिटीज, कईयों ने कहा-सिर्फ प्रतीक विजेता बनने के काबिल था
मुंबई, 31 जनवरी: कई महीनों तक दर्शकों का मनोरंजन करने के बाद रविवार (30 जनवरी) को बिग बॉस 15 अपने ग्रैंड फिनाले के साथ खत्म हो गया है। बिग बॉस-15 की विजेता लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री तेजस्वी प्रकाश बनी हैं। वहीं रनरअप प्रतीक सहजपाल बने हैं। अक्टूबर 2021 में लॉन्च हुए रियलिटी शो का समापन धमाकेदार तरीके से हुआ। तेजस्वी प्रकाश ने बीबी 15 की विजेता की ट्रॉफी जीती और 40 लाख रुपये का नकद पुरस्कार लिया है। प्रतीक सहजपाल पहले रनर-अप के रूप में उभरे, जबकि करण कुंद्रा शो के दूसरे रनर-अप के रूप में रहे। लेकिन शायद ऐसा पहली बार हुआ है जब किसी विजेता के बारे में जानकर सेलेब्रिटी समेत आम जनता भी हैरान हैं। गौहर खान, काम्या पंजाबी समेत कई सेलेब्रिटियों सोशल मीडिया पर कहा है कि विजेता तो सिर्फ प्रतीक को ही होना चाहिए था।

''तेजस्वी को नहीं, प्रतीक को होना चाहिए था विनर''
तेजस्वी प्रकाश के फैंस उनकी जीत के बाद उत्साहित हैं, वहीं कई हस्तियों और बिग बॉस के पूर्व प्रतियोगियों ने प्रतीक सहजपाल की सराहना की है। उन्होंने सोशल मीडिया पर असल में प्रतीक को बिग बॉस-15 का विजेता बताया है। बिग बॉस 7 जीतने वाली गौहर खान ने प्रतीक की तारीफ की और कहा कि 'एकमात्र योग्य विजेता प्रतीक' ही है। बताया। उन्होंने कहा कि 28 वर्षीय तेजस्वी प्रकाश के जीत के बाद 'स्टूडियो में सन्नाटा' पसरा हुआ था।
Recommended Video

'तेजस्वी के विनर बनते ही स्टूडियो में छा गया था सन्नाटा'
गौहर खान ने ट्वीट किया, ''LOL (ज़ोर-जोर से हंसना!!!) विजेता के घोषणा पर स्टूडियो में सन्नाटा था, जो सब कुछ कह रहा था। बिग बॉस-15 का केवल एक योग्य विजेता है, दुनिया ने उसे चमकते देखा है, वो हैं प्रतीक सहजपाल। प्रतीक आपने दिल जीत लिया है। हर एक मेहमान जो अंदर गया, आप उनके चहेते थे, जनता आपको प्यार करती है। आप अपना सिर ऊंचा रखें।''

'विजेता के लिए ऐसा सन्नाटा कभी नहीं देखाट
बिग बॉस 11 में भाग लेने वाली बंदगी कालरा ने तेजस्वी को बिग बॉस 15 के विजेता के रूप में घोषित किए जाने के बाद एक के बाद एक कई ट्वीट्स किए हैं। बंदगी कालरा ने ट्वीट कर कहा, '' "बीबी 15 का विजेता प्रतीक सहजपाल ही हैं।" एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा, "एक विजेता के लिए ऐसा सन्नाटा कभी नहीं देखा!!"

काम्या पंजाबी बोलीं- प्रतीक आप मेरे लिए विजेता हैं
काम्या पंजाबी ने ट्वीट कर कहा, ''प्रतीक सहजपाल आप मेरे विजेता हैं और हमेशा ही रहेंगे! आपने बहुत अच्छा किया, आपकी यात्रा को पसंद किया और खेल के प्रति आपका जुनून और शो के प्रति आपका जुनून, सबने देखा है। धन्य रहें, आपके भविष्य के लिए ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद। प्रतीक को उसके लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं।''

'आपने दिल जीत लिया प्रतीक और शमिता'
अनीता हसनंदानी ने भी शमिता शेट्टी और प्रतीक सहजपाल की उनके गेम की सराहना की है। ये है मोहब्बतें स्टार अनीता हसनंदानी ने ट्वीट कर कहा, ''क्या यह मैं हूं या ग्रैंड फिनाले के आखिरी कुछ मिनट वास्तव में अजीब थे। प्रतीक सहजपाल और शमिता शेट्टी आपने दिल जीत लिया।''












Click it and Unblock the Notifications