Tejasswi Prakash Birthday: ब्वॉयफ्रेंड संग अपना 29वां जन्मदिन मना रहीं हैं तेजस्वी, इस शो में आएंगीं नजर

तेजस्वी प्रकाश आज अपना 29वां जन्मदिन मना रहीं हैं। इन दिनों एक्ट्रेस करण के साथ रोमांटिक बर्थडे डेट पर हैं।

मुंबई, 10 जून: टीवी की नागिन तेजस्वी प्रकाश आज अपने लविंग ब्वॉयफ्रेंड करण कुंद्रा संग जन्मदिन सेलिब्रेट कर रहीं हैं। तेजस्वी और करण टेलिविजन के सबसे एडोरेबल कपल हैं। दोनों की कैमिस्ट्री फैंस को बेहद पसंद है। तेजस्वी प्रकाश आज 29 साल की हो जाएंगीं। इन दिनों एक्ट्रेस करण के साथ रोमांटिक बर्थडे डेट पर हैं। इस बार एक्ट्रेस अपनी फैमिली नहीं, बल्कि ब्वॉयफ्रेंड करण के साथ अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहीं हैं। तेजस्वी और करण फैंस को कपल गोल्स देते रहते हैं।

म्यूजिकल फैमिली से आती हैं तेजस्वी

म्यूजिकल फैमिली से आती हैं तेजस्वी

तेजस्वी प्रकाश का जन्म 10 जून को सऊदी अरब क जेद्दाह शहर में हुआ था। म्यूजिकल फैमिली से ताल्लुक रखने वाली तेजस्वी प्रकाश का पूरा नाम तेजस्वी प्रकाश वायंगणकर है। तेजस्वी के पिता एक बेहतरीन सिंगर हैं और दुबई में काम करते हैं।

यहां से शुरू हुआ करियर

यहां से शुरू हुआ करियर

अपने करियर की शुरुआत तेजस्वी ने 2012 में लाइफ ओके सीरियल '2612' से की थी। इसके बाद वे 'संस्कार धरोहर अपनों की', 'पहरेदार पिया की' और 'रिश्ता लिखेंगे हम नया' जैसे सुपरहिट सीरियल में नजर आईं। 2015 में आए 'स्वरागिनी-जोड़े रिश्तों के सुर' सीरियल से उन्हें असली पहचान मिली। इसमें तेजस्वी ने रागिनी की भूमिका निभाई थी।

करण कुंद्रा को कर रहीं हैं डेट

करण कुंद्रा को कर रहीं हैं डेट

करण और तेजस्वी की लव स्टोरी बिग बॉस 15 के घर से शुरू हुई थी। शो के बाद भी दोनों का प्यार परवान चढ़ रहा है। आय दिन दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। फैंस को कपल की कैमिस्ट्री बेहद पसंद है। फैंस को इनकी फोटोज और वीडियोज का बेसब्री से इंतजार रहता है।

करण को प्रपोज करेंगी तेजस्वी

करण को प्रपोज करेंगी तेजस्वी

अब ये जोड़ी डांस दीवाने जूनियर में नजर आने वाली है। शो के अपकमिंग एपिसोड में तेजस्वी अपनी एंट्री से समा बांधती हुईं नजर आएंगीं। शो में आकर तेजस्वी घुटनों पर बैठ कर करण को प्रपोज करेंगीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+