कंगना के बयान पर तेज प्रताप का वार, बोले-...तो आज भी किसी अंग्रेज के घर पर जूते साफ कर रहे होते
नई दिल्ली, 13 नवंबर। बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने हाल ही में ऐसा बयान दिया कि विपक्षी नेता जमकर हमले बोल रही हैं और एक्ट्रेस से पद्मश्री अवार्ड वापस लेने की मांग कर रहे हैं। वहीं अब कंगना रनौत के बयान पर बिहार पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप ने करारा जवाब दिया है।

राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बेटे तेज प्रताप यादव ने कंगना के बयान को लेकर ट्वीट किया है। जो जमकर वायरल हो रहा है। तेज प्रताप ने कंगना रनौत की एक ऐसी फोटो शेयर की है जिसमें कंगना रनौत अपने ढेर सारे फुल वियर के साथ बैठी नजर आ रही हैं और एक को हाथ में लेकर साफ कर रही हैं।
तेज प्रताप ने अपने ट्टीट में ये फोटो शेयर करते हुए लिखा 2014 में देश देश को आजादी मिलने की बात कहकर शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को अपमानित न करें। अगर उन्होंने देश के लिए बलिदान नहीं दिया होता तो आज भी किसी अंग्रेज के घर पर जूते चप्पल साफ कर रहे होते।
तेज प्रताप का ट्वीट
जब कुछ लोग अंग्रेजों से माफी मांग रहे थे तब देश के वीर फांसी का फंदा चूम रहे थे, तो यह कह कर की देश को आजादी 2014के बाद मिली है देश के खातिर शहीद हुए सवतंत्रता सेनानियों को तो अपमानित ना करें अगर वह देश के खातिर बलिदान ना देते तो आज भी किसी अंग्रेज के घर में जूते चप्पल साफ कर रहे होते।
गौरतलब है कि एक्ट्रेस कंगना रनौत ने एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कंगना रनौत ये कहती हुई सुनाई दे रही हैं कि देश को असली आजादी तो 2014 के बाद में मिली।जिसके बाद विपक्षी नेता कंगना का जमकर विरोध कर रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications