KGF-2 के हर सीन के पीछे हैं इस 19 साल के लड़के की मेहनत, जानें कौन हैं उज्जवल कुलकर्णी

नई दिल्ली, 17 अप्रैल: साउथ इंडियन फिल्म पुष्पा, आरआरआर के बाद केजीएफ-2 ने बॉक्स ऑफिस पर हंगामा मचा रखा है। फिल्म के पहले हफ्ते के शानदार कलेक्शन ने नए रिकॉर्ड बना दिए है। फिल्म की कहानी से लेकर जोरदार एक्शन सीन्स और रॉकी भाई के दमदार डायलॉग्स तक को फैन्स खूब पसंद कर रहे हैं। फिल्म का हर सीन लोगों के दिलो दिमाग पर छाया हुआ है। फिल्म के हर सीन के पीछे एक 19 साल के लड़के की मेहनत है। नाम है उज्जवल कुलकर्णी।

 19 साल के लड़के ने की बॉक्स ऑफिस को हिला देने वाली KGF की एडिटिंग

19 साल के लड़के ने की बॉक्स ऑफिस को हिला देने वाली KGF की एडिटिंग

पर्दे के पीछे के इस हीरो ने अपने काम के बल पर फिल्म के डायरेक्टर प्रशांत नील का दिल जीत लिया है। 19 साल के उज्जवल ने अपनी कड़ी मेहनत से इस फिल्म के हर एक सीन के देखने लायक बनाया है। मतलब उज्जवल इस फिल्म के मुख्य एडिटर है। फिल्म देखने के बाद 19 वर्षीय उज्ज्वल कुलकर्णी द्वारा किए गए एडिटिंग के काम की हर कोई सराहना कर रहा है। बता दें कि ये उज्जवल की पहली फुल लेंथ फिल्म है। जिसकी उन्होंने एडिटिंग की है।

ऐसे मिला इतना बड़ा ब्रेक

उन्होंने इससे पहले कभी किसी फीचर-लेंथ फिल्म एडिटिंग नहीं की है। लेकिन उज्जवल को इस फिल्म की एडिटिंग की जिम्मा सौंपे जाने के पीछे एक बेहद ही दिलचस्प कहानी है। दरअसल उज्जवल इससे पहले यूट्यूब के लिए शॉर्ट फिल्म और फैन मेड फिल्मों की एडिटिंग करते थे। उनके पिछले शानदार काम ने प्रशांत नील को इंम्प्रेस किया। जिसके बाद नील ने मेगा-बजट फिल्म को एडिट करने की जिम्मेदारी उज्जवल को सौंप दी।

उज्जवल के बनाए ट्रेलर के फैन हो गए थे प्रशांत नील

उज्जवल के बनाए ट्रेलर के फैन हो गए थे प्रशांत नील

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुताबिक जब प्रशांत नील ने अपनी इस फिल्म की पूरी शाटिंग कर ली तो, उज्जवल ने इस फिल्म का एक ट्रेलर बनाया और प्रशांत को दिखाया। प्रशांत ट्रेलर से इतने प्रभावित हुए कि उन्होंने उन्हें पूरी फिल्म एडिट करने के लिए कह दिया। जोकि उज्जवल के कैरियर के लिए एक बड़ा ब्रेक था। उज्जवल ने फिर एक बार अपनी एडिटिंग का कमाल दिखाया और हर सीन में जान फूंक दी।

फिल्म की एडिटिंग की भी खासी चर्चा हो रही है

फिल्म की रिलीज के बाद उज्जवल की एडिटिंग की हर कोई तारीफ कर रहा है। हर कोई उज्जवल के बारे में जानने के लिए उत्सुक है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उज्जवल कुलकर्णी एक एडिटर हैं। जो मस्ती के लिए शॉर्ट फिल्में एडिट करते थे। साथ ही वो कई मशहूर फिल्मों के फैन एडिट भी कर चुके हैं। उज्जवल कुलकर्णी ने बहुत छोटी उम्र में इतनी बड़ी फिल्म को एडिट कर निर्देशक के साथ-साथ सुपरस्टार यश का भी दिल जीत लिया। यही नहीं, फिल्म के तकनीकि पहलुओं की तो क्रिटिक्स भी जमकर तारीफ कर रहे हैं। फिल्म की एडिटिंग की भी खासी चर्चा हो रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+