Tarla Trailer: हुमा कुरैशी की 'तरला' का ट्रेलर हुआ रिलीज, जानें कब और कहां देख सकेंगे ये फिल्म

Tarla Trailer Out: बॉलीवुड एक्ट्रेस हुमा कुरैशी जल्द ही फिल्म 'तरला' के साथ लोगों का एंटरटेनमेंट करने के लिए पूरी तरह से तैयार नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि हुमा कुरैशी की आगामी बायोपिक फिल्म 'तरला' का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। हुमा ने खुद अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस फिल्म के ट्रेलर को शेयर किया है। जानकारी के अनुसार ये फिल्म फूड राइटर, शेफ और कुकबुक राइटर तरला दलाल के जीवन पर आधारित है।

फिल्म में तरला दलाल का किरदार हुमा कुरैशी निभा रही हैं। इस फिल्म को काफी समय पहले ही रिलीज होना था लेकिन कुछ कारणों के चलते इसके रिलीज पर रोक लगाई गई थी। आखिरकार इस फिल्म का ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है और इसे आगामी 7 जुलाई को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर स्ट्रीम किया जाएगा।

tarla

फिल्म 'तरला' का ट्रेलर रिलीज
आपको बता दें कि हुमा कुरैशी ने सोशल मीडिया पर फिल्म 'तरला' के ट्रेलर को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा है- यह यहां है, जिंदगी में कुछ करने की खास रेसिपी आप भी नोट कर लीजिए! ट्रेलर रिलीज हो गया है। फिल्म का ट्रेलर सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है। लोगों की मानें तो ट्रेलर में हुमा कुरैशी बिल्कुल तरला दलाल जैसी ही दिख रही हैं। हुमा कुरैशी इस फिल्म के जरिए अपने फैंस को खुश करने के लिए तैयार नजर आ रही हैं।

तरला दलाल के रोल में नजर आईं हुमा कुरैशी
फिल्म 'तरला' का ट्रेलर शुरू होता है एक शादी के किस्से से। तरला दलाल की शादी होती है। फिर बच्चे होते हैं और ऐसे ही 12 साल बीत जाते हैं। इस बीच तरला लगातार परेशान नजर आती हैं कि आखिर वह जिंदगी में क्या करना चाहती हैं। इसके बाद वह अपने कूकिंग के नुस्खे से फैसला लेती हैं कि वह कुकिंग क्लासेज देना शुरू करेंगी। ऐसे शुरू होती हैं तरला दलाल के कुकिंग की जर्नी। हालांकि उनके इस सफर में कई बाधाएं आती हैं लेकिन वह कैसे इन सब से उबरती हैं ये तो आपको फिल्म में ही पता चलेगा। देखें ट्रेलर-

कब और कहां देखें फिल्म 'तरला'
आपको बता दें कि हुमा कुरैशी के अलावा इस फिल्म में भारती अचरेकर, शारीब हाशमी, अमरजीत सिंह और राजीव पांडे जैसे कलाकार भी नजर आएंगे। इस फिल्म के डायरेक्टर पीयूष गुप्ता हैं। वहीं रोनी स्कूरवाला, अश्विनी अय्यर और नितेश तिवारी फिल्म 'तरला' के प्रोड्यूसर हैं। ये फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर आगामी 7 जुलाई 2023 को रिलीज होगी।

कौन हैं तरला दलाल
तरला दलाल इंडियन फूड राइटर, शेफ, कुकबुक राइटर और कुकिंग शो की होस्ट रह चुकी हैं। वह पहली भारतीय महिला थीं जिन्हें साल 2007 में खाना पकाने की कला में पद्मश्री से सम्मानित किया गया था। उनके 'देसी नुस्खे' आज भी हर भारतीय घर में इस्तेमाल किए जाते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+