Tara Sutaria-Veer Pahariya का हुआ ब्रेकअप? एपी ढिल्लों के कॉन्सर्ट के बाद क्या हुआ कपल के बीच? जानें सच

Tara Sutaria and Veer Pahariya Breakup: बॉलीवुड एक्ट्रेस तारा सुतारिया और बिजनेसमैन वीर पहारिया लंबे समय से इंडस्ट्री के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में गिने जाते रहे हैं। दोनों अक्सर साथ नजर आते थे, रोमांटिक पोस्ट्स शेयर करते थे और फैंस के बीच कपल गोल्स सेट करते दिखाई देते थे।

तारा सुतारिया-वीर पहारिया का हुआ ब्रेकअप?
हालांकि अब इस चर्चित जोड़ी को लेकर एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तारा सुतारिया और वीर पहारिया का ब्रेकअप हो चुका है।

Tara Sutaria

क्या एक साल के रिश्ते के बाद अलग हुए रास्ते?

फिल्मफेयर की रिपोर्ट के अनुसार तारा सुतारिया और वीर पहारिया ने आपसी सहमति से अपने रास्ते अलग कर लिए हैं। बताया जा रहा है कि दोनों करीब एक साल तक रिलेशनशिप में रहे लेकिन अब उनका रिश्ता खत्म हो चुका है। हालांकि अब तक ब्रेकअप की असली वजह सामने नहीं आई है और न ही दोनों में से किसी ने इस पर कोई ऑफिशियल बयान दिया है।

क्या एपी ढिल्लों कॉन्सर्ट बना ब्रेकअप की वजह?

-रिपोर्ट्स में ये भी दावा किया जा रहा है कि ये ब्रेकअप एपी ढिल्लों के मुंबई कॉन्सर्ट के कुछ हफ्तों बाद हुआ है। आपको बता दें कि कॉन्सर्ट के दौरान तारा सुतारिया के स्टेज पर आने और एपी ढिल्लों के साथ उनकी केमिस्ट्री को लेकर सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हुई थी।

-इसी बीच कुछ वीडियो वायरल हुए थे जिनमें वीर पहारिया भीड़ में उदास नजर आए थे जिसके बाद अफवाहों का बाजार गर्म हो गया था। इन क्लिप्स को लेकर सोशल मीडिया पर जबरदस्त कंट्रोवर्सी भी देखने को मिली थी।

ओरी का वीडियो और वीर पहारिया का रिएक्शन

विवाद बढ़ने के बाद सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर ओरी ने एक वीडियो शेयर किया था जिसमें वीर पहारिया और तारा सुतारिया सिंगर एपी ढिल्लों के लिए चियर करते दिखाई दे रहे थे। इस वीडियो को वीर पहारिया ने खुद सोशल मीडिया पर शेयर किया था और कैप्शन में लिखा था- सच की हमेशा जीत होती है।

तारा सुतारिया ने PR आरोपों पर तोड़ी थी चुप्पी

वायरल वीडियो और अफवाहों के बाद तारा सुतारिया ने सोशल मीडिया पर कई पोस्ट शेयर कर ये साफ किया था कि उनके खिलाफ फैलाया जा रहा विवाद PR एक्टिविटी का हिस्सा था। उन्होंने अपने पोस्ट्स में दावा किया था कि कुछ चीजें पैसे देकर प्लांट की गई थीं ताकि गलत नैरेटिव बनाया जा सके।

सोशल मीडिया पर परफेक्ट दिखता था रिश्ता

-तारा सुतारिया और वीर पहारिया दोनों ही सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते थे। इवेंट्स में साथ पहुंचना, एक-दूसरे को सपोर्ट करना और वीर का तारा को लेकर प्रोटेक्टिव रवैया, सब कुछ फैंस को बेहद पसंद आता था। यही वजह है कि दोनों को अक्सर कपल गोल्स कहा जाता था।

-हालांकि तमाम रिपोर्ट्स और अटकलों के बावजूद तारा सुतारिया और वीर पहारिया ने अब तक ब्रेकअप को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। ऐसे में फैंस को अब भी उनके बयान का इंतजार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+