Gadar 2: तारा और सकीना की जोड़ी आ रही है वापस, सामने आई 'गदर-2' की अनसीन तस्वीरें
मुंबई, 01 दिसंबर। बॉलीवुड की सुपरहिट फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा', आज भी जब टीवी पर आती है तो लोग पूरी फिल्म खत्म करके ही उठते हैं। सनी देओल की दमदार एक्टिंग और अमीषा पटेल की मासूमियत को फैंस आज भी नहीं भूल सके हैं। अगर आप भी 'गदर' के पक्के वाले फैन हैं तो आपके लिए एक गुड न्यूज है। बहुत जल्द बड़े पर्दे पर एक बार फिर तारा सिंह और सकीना की जोड़ी नजर आएगी। जी हां, 'गदर-2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है, फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं।

'गदर-2' की शूटिंग शुरू
साल 2001 में आई फिल्म 'गदर: एक प्रेम कथा' का पार्ट-2 यानी 'गदर-2' की शूटिंग शुरू हो चुकी है। फिल्म में एक बार फिर सनी देओल अपने पंजाबी कैरेक्टर तारा सिंह और एक्ट्रेस अमीषा पटेल, सकीने के किरदार में नजर आएंगी। अमीषा पटेल ने अपने इंस्टाग्राम आईडी पर गदर-2 के मुहूर्त शॉट की तस्वीर साझा की है जिसमें सनी और अमीषा अपने-अपने गेटअप में नजर आ रहे हैं।

सुपरहिट हुई थी गदर: एक प्रेम कथा
आपको बता दें कि 'गदर: एक प्रेम कथा' ने बॉक्स ऑफिस पर काफी बड़ी सफलता हासिल की थी। सिर्फ 19 करोड़ में बनी इस फिल्म ने 133 करोड़ रुपए की कमाई की थी। फिल्म में सनी देओल के डायलॉग, अमीषा पटेल की खूबसूरती और अमरीश पुरी की दमदार एक्टिंग ने लोगों के दिलों में हमेशा के लिए इस फिल्म की छाफ छोड़ दी। हालांकि गदर-2 में दिवंगत एक्टर अमरीश पुरी नजर नहीं आएंगे लेकिन तारा और सकीना की जोड़ी फिर वापसी कर रही है।

गदर-2 के सेट की तस्वीरें वायरल
सोशल मीडिया पर गदर-2 के सेट की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गईं, अब लोगों को बेसब्री से फिल्म के पूरे होने का इंतजार है। फोटो शेयर करते हुए अमीषा पटेल ने कैप्शन में लिखा, 'गदर-2 मुहूर्त शॉट।' तस्वीर में एक्टर सनी देओल, आर्मी जनरल सुरेंद्र सिंह और रोहित जयकाय भी नजर आ रहे हैं। फोटो पर फैंस भी अपनी अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं।

फिर दिखेगी तारा-सकीना की जोड़ी
वायरल फोटो में अमीषा पटेल बिल्कुल 2001 में नजर आई सकीना की तरह ही दिख रही हैं। उन्होंने ह्वाइट सूट और येलो दुपट्टा पहना हुआ है। वहीं, तारा सिंह बने सनी देओल थोड़े उम्रदराज जरूर लग रहे हैं, लेकिन वह भी अपने कैरेक्टर को पूरी तरह मैच कर रहे हैं। सनी देओल ने लाल कुर्ता और क्रीम कलर का पजामा और पगड़ी पहनी हुई है। सनी देओल ने भी एक फोटो शेयर की है, जिसमें वह स्थानीय महिला के साथ नजर आ रहे हैं।
साधारण लुक में नजर आएंगी अमीषा
अमीषा पटेल काफी समय से फिल्मों से दूर हैं, लेकिन वह सोशल मीडिया पर एक्टिवेट रहती हैं। उनकी बोल्ड फोटोज का फैंस को बेसब्री से इंतजार रहता है, हालांकि 'गदर-2' में उनका साधारण लुक ही देखने को मिलेगा। फिल्म गदर 2 में सनी देओल, अमीषा पटेल के अवाला एक्टर उत्कर्ष शर्मा नजर आएंगे। उत्कर्ष शर्मा ने चाइल्ड एक्टर के तौर पर सनी-अमीषा के बेटे का किरदार निभाया था। अब वह गदर-2 में बड़े हो चुके होंगे।
यह भी पढ़ें: धर्मेंद्र ने सनी देओल को बताया बहुत ही शर्मिला इंसान, ये फोटो शेयर कर कहा- अब फ्रैंडली हो रहा है
-
Asha Bhosle Last Dance: आशा भोसले का आखिरी डांस वीडियो वायरल, 91 की उम्र में स्टेज पर ऐसे लगाए थे ठुमके -
Asha Bhosle Tribute: आशा भोसले के निधन पर Brett Lee का इमोशनल मैसेज, ‘You're The One For Me’ फिर चर्चा में -
Hai Jawani Toh Ishq Hona Hai का धमाकेदार टीजर रिलीज, वरुण धवन की कॉमेडी का लगा दमदार तड़का -
Poonam Pandey को पापा से पड़ा जोरदार थप्पड़, कपड़े उतारने की बात पर मचा था बवाल, बोलीं- मैं फ्रस्टेटेड थी -
'Dhurandhar' के दोनों पार्ट्स ने मिलकर पार किया 3000 Cr. का आंकड़ा, तोड़ दिए कई रिकॉर्ड्स, जानें कुल कमाई -
Akshay Kumar के बेटे आरव को क्यों विद्या बालन से लगता था डर? 19 साल बाद खुला ये बड़ा राज -
मुस्लिम पति फरमान खान को छोड़कर कहां गईं Monalisa? क्या सच में हुईं गायब? वीडियो की सच्चाई आई सामने -
Mumbai News: कल्याण में कार और ट्रक की हुई भीषण टक्कर, 11 लोगों की हुई मौत -
Mumbai Bangalore Vande Bharat Sleeper: मुंबई से बेंगलुरु तक चलेगी स्लीपर वंदे भारत, कितना होगा किराया? -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने में दाम घटे तो वहीं चांदी हुई 2124 रु सस्ती, क्या हैं मुंबई में ताजा भाव? -
Mumbai Water Cut Update: 18 घंटे नहीं मिलेगा पानी, इन इलाकों में होगी भारी कटौती, BMC ने जारी किया अलर्ट -
आशा ताई के सामने फफक पड़े मोहम्मद सिराज, जनाई भोसले को गले लगा खूब रोए, देश को रुला गया वीडियो












Click it and Unblock the Notifications