धर्मेंद्र ने सनी देओल को बताया बहुत ही शर्मिला इंसान, ये फोटो शेयर कर कहा- अब फ्रैंडली हो रहा है
नई दिल्ली, 21 नवंबर। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र अपने परिवार के बीच अक्सर समय बिताते हुए दिखते हैं। धर्मेंद्र अपने दोनों बेटों सनी देओल और बॉबी देओल के साथ एक पिता की तरह कम बल्कि एक दोस्त की तरह अधिक पेश आते हैं इन दिनों बाप-बेटे की जोड़ी हिमाचल प्रदेश के टूर पर है, जहां से दोनों की गजब-गजब तस्वीरें सामने आ रही हैं।

सनी ले गए हैं अपने पिता को हिमाचल घूमाने
धर्मेंद्र ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक लेटेस्ट फोटो शेयर की है, जिसमें वो सनी के साथ नजर आ रहे हैं। इस फोटो में धर्मेंद्र और सनी ने एक-दूसरे का हाथ थामा हुआ है और प्यारी सी स्माइल दोनों के फेस पर है। धर्मेंद्र ने इस फोटो के साथ एक प्यारा सा कैप्शन भी दिया है, जो फैंस को भावुक कर देगा। उन्होंने लिखा है, "दोस्तों, मैं बहुत ज्यादा खुश हूं। मेरा प्यार बेटा मुझे हिमाचल की इन खूबसूरत वादियों में घूमाने लाया है। मेरा शर्मिला बेटा अब धीरे-धीरे अपने पापा के साथ फ्रेंडली होता जा रहा है।"

सनी और धर्मेंद्र ने शेयर किया वीडियो
आपको बता दें कि सनी देओल ने भी हाल ही में एक वीडियो शेयर किया था, जिसमें धर्मेंद्र वह एक टेंट के अंदर बैठे नजर आ रहे हैं। क्लिप में धर्मेंद्र कहते हैं, "इतना प्यारा बेटा। 9000 फीट की ऊंचाई पर खुद का आनंद ले रहे हैं। ऐसे ही जीना चाहिए।" धर्मेंद्र आगे कह रहे हैं कि, "मैं आप सभी से प्यार करता हूं। यह सब उनका आशीर्वाद और आपकी शुभकामनाएं हैं।" धर्मेंद्र और सनी ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है।

धर्मेंद्र ने बॉबी की भी की एक सेल्फी को किया शेयर
आपको बता दें कि धर्मेंद्र अपने दोनों बेटों से बेहद प्यार करते हैं और बाप-बेटों की ये कैमिस्ट्री आए दिन सोशल मीडिया पर दिख ही जाती है। हाल ही में धर्मेंद्र ने बॉबी देओल की भी एक फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की थी, जिसमें उन्होंने बॉबी के फिटनेस लेवल की तारीफ की थी। उन्होंने लिखा, 'छेनी वाला चेहरा। दमति इच्छा। लव यू, बॉब।" बता दें कि धर्मेन्द्र की अगली फिल्म 'रॉकी और रानी की प्रेम कहानी' है। यह 2022 में रिलीज होने वाली है।












Click it and Unblock the Notifications