सोशल मीडिया पर तंजानिया के भाई-बहन की इस जोड़ी ने मचाई धूम, देखें Videos

नई दिल्‍ली, 03 दिसंबर। सोशल मीडिया पर दुनिया में दूरी कोई मायने नहीं रखती। चंद सेकेंड में लोगों द्वारा बनाए जाने वाले वीडियो में वायरल होने के बाद हर मोबाइल पर नजर तक पहुंच जाते हैं। इन दिनों सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही भाई बहन का वीडियो वायरल हो रहा है। ये दोनों हैं तो तंजानिया में लेकिन इनके हिंदी गानों पर की लिपसिंग के वीडियो सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहे हैं। लोग इनको बार-बार देख रहे हैं।

जानें कौन हैं ये भाई बहन

जानें कौन हैं ये भाई बहन

दरअसल, ये दोनों भाई बहन तंजानिया के हैं जिनका नाम किली और नीमा है और इंस्‍टाग्राम पर kili_paul नाम के अकाउंट से ये वीडियो शेयर करते हैं। इन वीडियो की खासियत है कि ये इंडियन गानें है जिस पर ये बहुत ही सुंदर लिपसिंग करते हुए डांस वीडियो शेयर कर रहे हैं।

सोशल मीडिया सेंसेशन बने नीमा और किली

सोशल मीडिया सेंसेशन बने नीमा और किली

किली और नीमा ऐसे अब त‍क पांच वीडियो अलग-अलग गानों पर शेयर कर चुके हैं जो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है और इन वीडियो को खूब लाइक्‍स और शेयर मिल रहे हैं। साधारण से दिखने वाली ये जोड़ी गांव के साधारण से परिवेश में वीडियो शूट कर शेयर कर रहे लेकिन लाखों लोगों को दीवाना बना रहे हैं।

हिंदी गानों पर किली और नीमा बनाते हैं वीडियो

एक वीडियो में तजांनिया के ट्राइबल पहनावे में नजर आ रहे इन दोनों भाई बहन ने नोरा फतेही का गाना कुसु कुसु पर लिपसिंग करते नजर आ रहे है। इसमें बहन ने ट्राइबल की ड्रेस और ज्‍वैलरी पहनी है वहीं भाई ने एक लुंगी जैसी क्रास में ड्रेस पहनी हुई है। एक वीडियो में रातां लंबिया पर ये लिपसिंग करते बड़े ही क्‍यूट लग रहे हे। इस वीडियो को 51 हजार से अधिक लाइक्‍स मिल चुके हैं।

लोगों को दीवाना बना रहे

इससे अलावा इस जोड़ी ने आशिकी 2 का पॉपुलर सॉग तुम ही हो पर लिपसिंग करते हुए वीडियो शेयर किया है। दोनों के किलिंग एक्‍सप्रेशन लोगों को दीवाना बना रहे हैं।

शाहरुख खान के गाने पर किली ने ढाया कहर

वहीं एक वीडियो में किली अकेले ही शाहरुख खान के गाने पर लिपसिंग के साथ स्‍लोमूव करते नजर आ रहे हैं। उनके आस पास में भैसों का झुंड नजर आ रहा है। इसको लगभग 65 हजार लाइक्‍स मिल चुके हैं। वहीं जुगनू जो कि बांदशाह का नया गाना है उस पर ये दोनों डांस करते नजर आ रहे है। इस वीडियो को 28 हजार से अधिक लाइक्‍स बन चुके हैं।

इंस्‍टाग्राम पर 183 हजार फॉलोअर्स

तंजानिया के किली और नीमा की जोड़ी के इन वीडियो ने इंटरनेट पर धूम मचा दी है। बॉलीवुड गानों पर लिपसिंग करने वाले इस भाई बहन की जोड़ी के इंस्‍टाग्राम पर 183 हजार फॉलोअर्स चुके हैं। इन दोनों के फॉलोअर्स की संख्‍या हर दिन बढ़ती ही जा रही है। सोशल मीडिया के हर प्‍लेटफार्म पर इस जोड़ी का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+