'एक्ट्रेस होटल में मर्दों से मिलती है, सोती है, खूब पैसे कमाती है', Tanya Puri का सनसनीखेज खुलासा, BF भेजता है
Tanya Puri: बॉलीवुड के फेमस फिल्म मेकर करण जौहर का पॉपुलर रिएलिटी शो द ट्रेटर्स (The Traitors) अपने दूसरे सीजन के साथ दमदार वापसी कर चुका है। सिर्फ इतना ही नहीं रिएलिटी शो ने शुरुआत होते ही हलचल मचानी भी शुरू कर दी है। अब इस शो की कंटेस्टेंट तान्या पुरी ने बॉलीवुड की एक फेमस एक्ट्रेस को लेकर चौंकाने वाला खुलासा किया है।
'द ट्रेटर्स 2' में तान्या पुरी ने लिया हिस्सा
आपको बता दें कि तान्या पुरी भारत की सबसे कम उम्र की प्राइवेट डिटेक्टिव और 'लेडी डिटेक्टिव्स इंडिया' की संस्थापक और सीईओ हैं। वह सेलिब्रिटीज और हाई-प्रोफाइल मामलों से जुड़े गुप्त खुलासों को लेकर चर्चा में रहती हैं। वहीं तान्या पुरी फिलहाल 'द ट्रेटर्स 2' में एक कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रही हैं।

क्यूट सी इमेज वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस की खुली पोल
-हाल ही में उनसे एक ऐसे सेलिब्रिटी केस के बारे में पूछा गया था, जिसने इंटरनेट पर हंगामा मचा दिया है। तान्या पुरी ने बताया था कि एक क्यूट सी इमेज वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस है जो पैसों के बदले लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाती है। इससे उसके बॉयफ्रेंड को भी दिक्कत नहीं है।
-तान्या पुरी ने बताया कि उस एक्ट्रेस का ये सारा काम एक होटल में चलता है। ये दावा तान्या पुरी ने जाहरा जानी को दिए इंटरव्यू में किया था। तान्या के मुताबिक उस एक्ट्रेस ने इस काम से खूब दौलत जमा कर रही है। हालांकि उन्होंने एक्ट्रेस के नाम का खुलासा नहीं किया है।
'वो होटल में मर्दों से मिलती है और पैसा कमाती है'
तान्या पुरी ने बताया- ये एक्ट्रेस पहले फिल्मों में काम कर चुकी है और अब ज्यादा फिल्में नहीं करती लेकिन इतने सालों में उसने काफी पैसा और अच्छे कॉन्टैक्ट्स बना लिए हैं। लोग उसे सिर्फ सोशल इवेंट्स में ही देखते हैं। असल में, पर्दे के पीछे वह होटल के कमरों में जाती है। मर्दों से मिलती है। उनके साथ सोती है, उन्हें 'फेवर' देती है और और ज्यादा पैसा कमाती है।
'एक्ट्रेस के बॉयफ्रेंड को भी इससे कोई दिक्कत नहीं'
तान्या पुरी ने आगे बताया- वो एक्ट्रेस ऐसी इंसान नहीं है जो बस नए स्टोर खोल रही हो या इवेंट्स में दिख रही हो। इसके पीछे बहुत सारा काम होता है, जिसके लिए उसकी एक पूरी टीम है, जो इन चीजों का ध्यान रखती है। असल में वह एक ऐसे व्यक्ति के साथ है, जो उसके बारे में सब कुछ जानता है। वह उसकी टीम का ही हिस्सा है। वह एक ऐसे पार्टनर के साथ है, जो इन सब चीजो के लिए उसे बढ़ावा देता है। उसे अपनी पार्टनर या गर्लफ्रेंड को और लोगों के साथ शेयर करने में दिक्कत नहीं है।
'एक्ट्रेस के बारे में पता चला तो लोगों का भरोसा उठ जाएगा'
तान्या पुरी ने कहा- लोगों के सामने तो वह एक मशहूर एक्ट्रेस है, जिसने बहुत काम किया है और इंडस्ट्री में उसे बहुत पसंद भी किया जाता है लेकिन पर्दे के पीछे वो ये सब कर रही है। मुझे लगता है कि अगर ये बात सामने आई, तो लोगों का मासूमियत से भरोसा उठ जाएगा क्योंकि उन्हें लगेगा कि ये तो एक मासूम लड़की है। उसकी तो बहुत क्यूट सी इमेज थी। क्या वह भी ऐसी हो सकती है?इससे उनकी इमेज को बहुत नुकसान होगा।
तान्या पुरी ने कई एक्टर्स को लेकर किए शॉकिंग खुलासे
-आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है, जब तान्या पुरी ने किसी एक्ट्रेस के बारे में ऐसा खुलासा किया हो। पिछले साल उन्होंने एक बॉलीवुड एक्टर के बारे में दावा किया था कि उसके दो बच्चे हैं, पर वह पिछले 20 साल से पत्नी को धोखा दे रहा है। उसके यंग एक्ट्रेसेस के साथ शारीरिक संबंध हैं।
-इसके अलावा तान्या पुरी ने एक एक्ट्रेस के बारे में बताया था, जो एक एस्कॉर्ट के तौर पर काम करती है और उसकी रोमांटिक लाइफ ही फेक थी। उस एक्ट्रेस के पार्टनर ने तान्या पुरी को बतौर डिटेक्टिव हायर किया था। वहीं तान्या ने एक दूसरे एक्टर को लेकर दावा किया था रि ये हीरो 'ग्रीन फॉरेस्ट' माना जाता है, पर कई साल से अपनी पत्नी संग नहीं सोया ना संबंध बनाए।
'द ट्रेटर्स 2' की रिलीज डेट और कंटेस्टेंट्स
रिएलिटी शो 'द ट्रेटर्स 2' आगामी 13 अगस्त 2026 से ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगा। इसमें तान्या पुरी के अलावा श्वेता तिवारी, मुनव्वर फारूकी, मल्लिका शेरावत, रिया चक्रवर्ती, अभिषेक मल्हान, क्रिस्टल डिसूजा, दलीप ताहिल, रणवीर बराड़ और शालिनी पासी जैसे सेलेब्स नजर आएंगे।


Click it and Unblock the Notifications
