तान्या मित्तल ने अपने जीवन की नई कहानी सुना घरवालों के सामने खेला विक्टिम कार्ड, निशाने में आईं कुनिका

Bigg Boss 19 Big Update: बिग बॉस 19 के 16वें एपिसोड में दर्शकों को ड्रामा की उम्मीद थी। क्योंकि जब इस एपिसोड का प्रोमो आया, तभी उन्होंने इसका अंदाज भी लगा लिया। हुआ भी ऐसा ही। इस दिन घर में जमकर हंगामा हुआ। सभी कंटेस्टेंट कुनिका सदानंद पर आरोप लगाने लगे। क्योंकि तान्या को कुनिका ने ये कह दिया कि आपकी मां ने आपको कुछ नहीं सिखाया।

कुनिका ये सबसे पहले सुबह किचन में काम करते वक्त कहा था। क्योंकि भिंडी से कीड़ा निकला, जिसके बाद उन्होंने कहा ये तो मैंने पहली बार देखा है। तभी कुनिका ने कहा कि किचन में रहो तो आपको बहुत कुछ दिखेगा और सीख जाओगी। मम्मी को आपकी कुछ सिखाना चाहिए था।

Tanya Mittal

कुनिका का इतना बोलना हुआ नहीं कि तान्या ने उनकी बात को दूसरों के सामने परवरिश शब्द देकर मुद्दा उठाना शुरू किया। उनकी ये चाल कामयाब भी हो गई। क्योंकि प्रणित उनका पक्ष लेकर कुनिका के पास पहुंचे। इसके बाद नोमिनेशन प्रक्रिया शुरू हुई, जिसमें प्रतियोगी जोड़ी में नोमिनेट होने वाले थे। तब एक बार फिर तान्या और कुनिका के बीच भी तीखी बहस हुई। जहां कुनिका ने फिर से कहा कि आपकी मम्मी ने आपको कुछ नहीं सिखाया। जिसे तान्या ने परवरिश वाला एंगल निकाल कर घरवालों के सामने रखा और तान्या फूट-फूटकर रोने लगीं। उन्होंने विक्टिम कार्ड खेला और सभी घरवालों ने उनता समर्थन किया। तभी सब कुनिका को खरी-खोटी सुनाई।

खुद को बड़े घर और रौब वाली फैमिली से बताने वाली तान्या ने रोते हुए अपनी एक नई कहानी बताई। उन्होंने कहा कि उनके पापा मारते थे और 19 साल की उम्र में उनकी शादी करवाने वाले थे। लेकिन उनकी मां उन्हें बचाती थीं और पापा से लड़कर यहां तक पहुंची हैं। हालांकि जिस तरह तान्या अपनी कहानी बदलती हैं, अब दर्शक उनकी नई कहानी का इंतजार कर रहे हैं। बिग बॉस 19 की अपडेट्स के लिए पढ़ते रहिए oneindia hindi।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+