कंडोम फैक्ट्री की मालकिन हैं Tanya Mittal, हुआ चौंकाने वाला खुलासा, सलमान खान पर कही ये बड़ी बात

Tanya Mittal Bigg Boss 19: टीवी के पॉपुलर रिएलिटी शो 'बिग बॉस 19' की सबसे ज्यादा चर्चा में रहने वाली कंटेस्टेंट तान्या मित्तल ने एक बार फिर सबको चौंका दिया है। भले ही वह शो की विनर न बन पाई हों लेकिन उनकी पर्सनैलिटी, बेबाक अंदाज और आत्मविश्वास ने उन्हें दर्शकों के दिलों में खास जगह दिला दी है।

तान्या मित्तल का चौंकाने वाला खुलासा
शो के दौरान तान्या मित्तल की दौलत, बॉडीगार्ड्स, लग्जरी गाड़ियां और आलीशान जिंदगी को लेकर लगातार सवाल उठे थे। कई लोगों ने उनके दावों को झूठा बताया था और सोशल मीडिया पर उनका जमकर मजाक भी उड़ाया था। अब तान्या मित्तल ने ऐसा खुलासा किया है, जिसने ट्रोलर्स को खामोश कर दिया है।

Tanya Mittal

तान्या मित्तल कंडोम फैक्ट्री की हैं मालकिन

एक इंटरव्यू में तान्या मित्तल ने खुलासा किया है कि वह कंडोम बनाने वाली फैक्ट्री की मालकिन हैं। यही नहीं उन्होंने कैमरे के सामने अपनी फैक्ट्री का पूरा टूर भी कराया है। न्यूज पिंच को दिए इंटरव्यू में तान्या मित्तल ने बताया कि उनकी आमदनी का बड़ा हिस्सा इसी बिजनेस से आता है।

तान्या ने करवाया कंडोम फैक्ट्री का टूर

-इससे पहले तान्या मित्तल अपने कपड़ों के ब्रांड को लेकर चर्चा में थीं लेकिन कंडोम फैक्ट्री का खुलासा उनके फैंस के लिए किसी बड़े सरप्राइज से कम नहीं था। तान्या मित्तल ने फैक्ट्री के अंदर जाकर बताया कि कंडोम का प्रोडक्शन कैसे होता है। उन्होंने पैकेजिंग यूनिट, टेस्टिंग एरिया और लैब तक का दौरा कराया।

-प्रोडक्शन के लिए इस्तेमाल होने वाली हाई-टेक मशीनें, अलग-अलग देशों से इंपोर्ट की गई तकनीक, लैब में होने वाली सख्त क्वालिटी टेस्टिंग, तान्या मित्तल ने कैमरे के सामने हर प्रक्रिया को विस्तार से समझाया और बताया कि उनकी फैक्ट्री इंटरनेशनल स्टैंडर्ड्स पर काम करती है।

रोजगार का बड़ा जरिया बनी तान्या की फैक्ट्री

-तान्या मित्तल ने ये भी बताया कि उनकी फैक्ट्री में बड़ी संख्या में कर्मचारी काम करते हैं जिससे कई लोगों को रोजगार मिला है। उन्होंने माना कि ये बिजनेस थोड़ा अलग है और लोग इस पर खुलकर बात करने से कतराते हैं लेकिन उनके लिए ये गर्व की बात है।

-फैक्ट्री टूर के दौरान तान्या मित्तल के स्टाफ मेंबर्स ने भी उनकी बातों की पुष्टि की। स्टाफ ने बताया कि तान्या सिर्फ एक नहीं बल्कि कई फैक्ट्रियों की मालकिन हैं। पूरे दौरे में कर्मचारी उन्हें बॉस कहकर संबोधित करते नजर आए। स्टाफ का कहना था कि तान्या मित्तल शो में दौलत का दिखावा नहीं कर रही थीं बल्कि सच बता रही थीं।

'बिग बॉस के घर में मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था'

तान्या मित्तल ने कहा कि बिग बॉस के घर में उन्हें लगातार झूठा और नकली कहा गया था जो कि सही नहीं था क्योंकि वह सब सच कह रही थीं। तान्या ने कहा- घर के अंदर 6 दिनों तक मुझे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया था और फिर वीकेंड पर आने वाला शख्स मुझे और ज्यादा चिढ़ाता था।

सलमान खान को लेकर तान्या मित्तल ने कही ऐसी बात

-तान्या मित्तल ने इशारों-इशारों में सलमान खान पर भी सवाल उठाए। तान्या बिना नाम लिए कहा कि वीकेंड के वार पर मुझे परेशानकिया जाता था। मुझ पर तरह तरह के आरोप लगाए जाते थे।

-तान्या मित्तल ने आगे कहा कि जो लोग उनका समर्थन कर रहे थे उन्हें भी ट्रोल किया गया। तान्या ने कहा- उन्होंने बिना मेरी सच्चाई जाने मुझ पर भरोसा किया। इसी वजह से उन्हें नकली लड़की का साथ देने के लिए निशाना बनाया गया।

ग्वालियर में तान्या मित्तल का आलीशान घर

-आपको बता दें कि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद मध्य प्रदेश के ग्वालियर में तान्या मित्तल का भव्य स्वागत हुआ था। तान्या मित्तल जब अपने परिवार से मिलीं तो उनके भावुक वीडियोज सोशल मीडिया पर वायरल हो गए थे।

-एक वीडियो में उनके घर के बाहर कई लग्जरी कारें, गेंदे के फूलों से सजा एंट्री गेट, बड़ा लॉन और शाही माहौल, सब कुछ उनकी रईसी की गवाही देता नजर आया था।

-फिलहाल तान्या मित्तल ने ये साबित कर दिया है कि आत्मविश्वास और मेहनत से हर आरोप का जवाब दिया जा सकता है। बिग बॉस 19 में भले ही उन्होंने ट्रॉफी न जीती हो लेकिन अपनी सच्चाई और बिजनेस माइंडसेट से उन्होंने असली जीत हासिल कर ली है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+