राखी सावंत पर बरसीं तनुश्री दत्ता, कहा- वो साइकोपैथ और झूठी महिला, उसकी जुबान भी गंदी, वो तो बस मर्दों को.....
Tanushree Dutta On Rakhi Sawant: पिछले काफी समय से राखी सावंत और उनके पति आदिल खान दुर्रानी के बीच जमकर विवाद चल रहा है। राखी सावंत और उनके पति आदिल खान एक दूसरे पर आरोप लगाने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं। आपको बता दें कि राखी ने आदिल पर धोखेबाजी, शारीरिक और मानसिक शोषण से लेकर पैसे लेकर भागने तक का आरोप लगाया था। इसके बाद आदिल को जेल तक जाना पड़ा था। हालांकि जमानत पर जेल से बाहर आने के बाद अब आदिल अपनी पत्नी राखी का फर्दाफाश करते नजर आ रहे हैं। अब इस मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता भी कूद पड़ी हैं। उन्होंने राखी सावंत के खिलाफ कई बातों का खुलासा किया है।
राखी सावंत पर भड़कीं तनुश्री दत्ता
आपको बता दें कि बॉलीवुड एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता साल 2018 में मीटू मूवमेंट के दौरान काफी एक्टिव हो गई थीं। उन्होंने बॉलीवुड एक्टर नाना पाटेकर पर कई तरह के आरोप लगाए थे। लेकिन अब तनुश्री दत्ता सोशल मीडिया क्वीन राखी सावंत पर भड़क गई हैं। उन्होंने कैमरे के सामने राखी के लिए गंदे शब्दों का भी इस्तेमाल किया है। तनुश्री दत्ता ने ये तक कहा है कि इंडस्ट्री के कई लोगों ने राखी सावंत को वर्बल सुपारी दी है।

कभी राखी ने तनुश्री दत्ता का कैरेक्टर उछाला था
जानकारी के अनुसार मीटू मूवमेंट के दौरान राखी सावंत ने तनुश्री दत्ता पर कई गंभीर आरोप लगाए थे। साथ ही कुछ वीडियोज भी बनाए थे। राखी सावंत ने उस समय दावा किया था कि तनुश्री दत्ता लेस्बियन हैं और बार-बार उनके साथ दुष्कर्म किया गया है। राखी ने तनुश्री के बारे में ये तक कहा था कि वह उन्हें रेव पार्टियों में भी ले जाती थीं। हालांकि उस समय भी तनुश्री दत्ता ने अपना पक्ष सबके सामने रखा था। अब तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।
तनुश्री दत्ता ने कहा- राखी एक झूठी महिला है
तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत के बारे में कहा है- मैं पूरे देश को बताना चाहती हूं कि राखी एक साइकोपैथ है और झूठी महिला है। उसने मेरे कैरेक्टर के बारे में लोगों को बहुत कुछ कहा है। वो मनगढंत, झूठी और बनावटी महिला है। मैं सबको बताना चाहती हूं कि राखी सावंत बहुत बड़ी झूठी महिला है। वह हर पांच मिनट में झूठ बोलने लगती है। उसके सोचने का स्तर इतना नीचे है कि हम उस तक पहुंच ही नहीं सकते।
राखी सावंत को हंगामा करने की सुपारी दी जाती है
तनुश्री दत्ता ने आगे कहा- राखी सावंत बॉलीवुड में एक साइड कैरेक्टर है, जो दूसरों के मुद्दों में बेवजह अपना सिर डालती है। वह कहीं भी हंगामा शुरू कर देती है। बॉलीवुड में जो लोग गलत काम करते हैं, वो राखी सावंत जैसे एक-दो को पालकर रखते हैं। जैसे ही कुछ पंगा होगा तो वो राखी सावंत को फोन करेंगे, पैसे ऑफर करेंगे और वो एक्टिवेट हो जाएगी। यही राखी सावंत का काम है।
'राखी सावंत बिन पैंदे का लोटा'
तनुश्री दत्ता कैमरे पर राखी सावंत पर भड़क गईं और कहा- राखी सावंत बिन पैंदे का लोटा, बेगाने की शादी में अबदुल्ला दीवाना और बुड्ढी चुड़ैल है। राखी अपने से यंग लड़के और लड़कियों को टॉर्चर करती रहती है। वह सुपारी लेती है। मेरी उसने वर्बल सुपारी ली है। उसका मुंह बहुत ही गंदा है, वह कुछ भी गंदा बोलने लगती है। तनुश्री दत्ता ने आगे कहा कि आज के समय में राखी सावंत कुछ भी कर सकती है। उनमें मान, मर्यादा, लज्जा, शर्म नाम की कोई चीज ही नहीं है।
'राखी सावंत को कोई मानसिक बीमारी है'
तनुश्री दत्ता ने कहा कि राखी सावंत को कोई दिमागी बीमारी है। जिस तरह की बातें वह लोगों के लिए बोल सकती हैं वैसा कोई सोच भी नहीं सकता है। तनुश्री ने कहा- मुझे तो उसकी पांच शादियों पर भी शक होता है। दरअसल उसको मर्दों में रूचि नहीं है। वो बस लोगों पर आरोप लगाती रहती है। झूठ बोलती है और फिर उन पर चढ़ने लगती हैं।
'राखी की वजह से दो लड़कों सुसाइड कर लिया था
तनुश्री दत्ता ने राखी सावंत के अतीत से जुड़ा एक किस्सा सबके सामने रखा। तनुश्री ने दावा किया कि उनकी वजह से दो लड़कों ने सुसाइड कर लिया था। दोनों पीड़ित राखी सावंत का सामना नहीं करना चाहते थे। ऐसे में तंग आकर उन्होंने सुसाइड कर लिया था। इस मामले में राखी सावंत के खिलाफ केस भी दर्ज किया गया था। राखी पर उन दोनों लड़कों को उकसाने का आरोप था।












Click it and Unblock the Notifications