निशी सिंह के बाद एक और बुरी खबर, अपार्टमेंट में संदिग्ध हालत में मिला एक्ट्रेस दीपा का शव
तमिल अभिनेत्री पॉलिन जेसिका उर्फ दीपा अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई हैं। एक्ट्रेस की मौत का कारण आत्महत्या बताया जा रहा है।
मुंबई, 19 सितंबर: फिल्मी जगत से बीते दिनों से लगातार बुरी खबरें आ रही हैं। एक्ट्रेस निशी सिंह की मौत के सदमे से फैंस उबरे नहीं थे कि अब तमिल इंडस्ट्री से एक और शॉकिंग खबर सामने आई है। दरअसल, तमिल अभिनेत्री पॉलिन जेसिका अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गई हैं। पॉलिन को दीपा के नाम से भी जाना जाता था। एक्ट्रेस की यूं अचानक मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। दीपा की मौत का कारण आत्महत्या बताया जा रहा है। एक्ट्रेस की उम्र सिर्फ 29 साल थी।

फैंस को लगा तगड़ा झटका
दीपा की यूं अचानक मौत ने सबको झकझोर कर रख दिया है। खबरों के मुताबिक, एक्ट्रेस की जिंदगी में काफी तनाव था और उनके माता-पिता दीपा की मर्जी के बगैर उनकी शादी करवाना चाहते थे। माना जा रहा है कि किसी और से प्यार करने वाली दीपा ने प्यार में सक्सेसफुल ना हो पाने के कारण ऐसा भयानक कदम उठाया।

सदमे से कम नहीं दीपा की मौत
दीपा की अचानक मौत किसी सदमे से कम नहीं है। जांच एजेंसियां उनकी मौत की जांच-पड़ताल में लगी हुई हैं। मामले की जांच के बाद ही पूरा सच सामने आ पाएगा।

अपार्टमेंट में अकेली रहती थीं दीपा
बताते चलें कि दीपा चेन्नई में मल्लिकाई एवेन्यू नाम के अपार्टमेंट में अकेली रहा करती थीं। इसी फ्लैट में उनकी मौत हुई है। प्रथम दृष्टया इसे सुसाइड का मामला बताया जा रहा है। दीपा की अचानक मौत से परिजनों और फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

उभरता सितारा थीं एक्ट्रेस
दीपा ने फिल्म वैधा में अहम किरदार निभाया था। इसके अलावा एक्ट्रेस ने थुप्परिवलन में भी अच्छा काम किया था। इतना ही नहीं, वे आगे भी काफी अच्छे प्रोजेक्ट्स पर काम करने वाली थीं।

'दीपा' नाम से मिली पहचान
बताते चलें कि दीपा का असली नाम पॉलिन जैसिका था। स्टेज पर उन्हें दीपा के नाम से पॉपुलैरिटी मिली थी। आत्महत्या का मामला मानते हुए पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। शुरुआती तौर पर रिलेशनशिप में चल रही दिक्कतों के चलते दीपा के ये कदम उठाए जाने की बातें सामने आ रही हैं।












Click it and Unblock the Notifications