क्या 2025 में दुल्हन बनेंगी तमन्ना भाटिया? विजय वर्मा संग शादी पर तोड़ी चुप्पी, बताया क्या है पूरा प्लान

Tamannah-Vijay Wedding: तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा चर्चित कपल्स में से एक हैं। साल 2023 में कपल ने अपने रिश्ते की पुष्टि की थी। जिसके बाद से आए दिन दोनों की शादी की खबरें आती रहती हैं। अब तमन्ना भाटिया ने खुद इस पर चुप्पी तोड़ी और सच्चाई बताई।

हाल ही में खबर आई थी कि विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया अगले साल 2025 में शादी करने वाले हैं। कपल इन दिनों मुंबई में अपने नए आशियाने को ढूंढ रहे हैं। अब हिंदुस्तान टाइम्स को दिए इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने शादी की खबरों पर चुप्पी तोड़ी है।

Tamannah Bhatia

तमन्ना भाटिया ने कहा, ''शादी भी हो सकती है, क्यों नहीं? मेरे लिए शादी और करियर के बीच कोई संबंध नहीं है। मैं पैशनेट हूं और शादी के बाद भी एक्टिंग जारी रखूंगी।" हालांकि एक्ट्रेस ने विजय वर्मा संग शादी को लेकर कोई भी आधिकारिक बयान नहीं दिया। तेलुगु 123 के करीबी सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कपल 2025 में सात फेरे लेंगे।

बता दें कि, तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा की लव स्टोरी लस्ट स्टोरीज 2 से शुरू हुई थी। इसमें दोनों ने कई सारे बोल्ड सीन्स दिए थे। इसके बाद दोनों ने अपने रिश्ते को ऑफिशियल किया था। विजय और तमन्ना को इसके बाद कई बॉलीवुड इवेंट्स में साथ देखा गया जहां दोनों अक्सर एक दूसरे पर प्यार लुटाते हैं। बॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ अब तमन्ना कब शादी करेंगी इसका फैंस को बेसब्री से इंतजार है।

विजय वर्मा के वर्कफ्रंट की बात करें तो, उन्हें आखिरी बार वेब सीरीज आईसी 814 द कंधार हाईजैक में देखा गया था। जिसको लेकर काफी विवाद भी हुआ था। तमन्ना भाटिया की बात करें तो, एक्ट्रेस ने फिल्म स्त्री 2 में देखा गया था। जिसमें उन्होंने 'आज की रात' आइटम सॉन्ग कर फैंस को दीवाना बना दिया था। इस गाने में तमन्ना भाटिया के डांस को काफी पसंद किया गया। अब जल्द ही वह क्राइम ड्रामा सिकंदर का मुकद्दर में नजर आएंगी।

ये भी पढ़ें: 'बाहुबली' की एक्ट्रेस तमन्ना पर फैन ने जूता फेंका, इस बात से था नाराज

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+