'मेरा आइटम सॉन्ग देखकर दूध पीते बच्चे खाते हैं खाना', बाहुबली की हीरोइन ने किया दावा
Tamannaah Bhatia Statement: तमन्ना भाटिया इन दिनों चर्चा में हैं, इसकी वजह उनका कोई आइटम नंबर या फिल्म नहीं है। उसका कारण है कि तमन्ना को कर्नाटक सोप्स एंड डिटर्जेंट्स लिमिटेड (केएसडीएल) ने ब्रांड एंबेसडर बनाया है। 'मैसूर चंदन साबुन' कर्नाटक की 108 साल पुरानी विरासत है। ऐसे में कंपनी ने कन्नड़ एक्ट्रेस की जगह महाराष्ट्र के मुंबई में पैदा हुई तमन्ना को अपना ब्रांड एंबेसडर बनाना अब भारी पड़ रहा है। इसका विरोध वहां कि पॉलिटिकल पार्टियां भी कर रही हैं। लेकिन पहली बार ऐसा नहीं है कि तमन्ना इस तरह से चर्चा में आई हैं।
बीते दिनों उन्होंने एक इंटरव्यू में अपने आइटम सॉन्ग को लेकर कहा था कि जबतक उस गाने को बच्चे नहीं देख लेते वो खाना नहीं खाते हैं। इसके बाद भी बहस छिड़ गई थी। पूरा मामला क्या है हम आपको बताते हैं।

लल्लनटॉप को दिए इंटरव्यू में तमन्ना ने कहा था, फिल्में मैं खुद के लिए नहीं बना रही हूं। फिल्में करना भी एक सर्विस जैसा है। मैं कोई गाना करूं या फिल्म करूं, तो वो लोगों के लिए ही है। लोगों को वो पसंद नहीं आए तो उसका कोई मतलब नहीं है। मैं जो भी करती हूं वो सिर्फ मेरी रोजी-रोटी के लिए नहीं है। कई बार उसका असर भी लोगों की जिंदगी में आना चाहिए। अगर किसी का बच्चा कोई गाना देखकर खाना खाता है तो जिसको जो बोलना है वो बोलता रहे। कितनी ही माओं ने मुझे कहा है कि मेरे बच्चा खाना 'आज की रात...' गाना चलने के बाद ही खाता है। लेकिन एक-दो साल के बच्चे को गाने के शब्द कहां ही समझ आएंगे। लेकिन ये सिर्फ और सिर्फ संगीत का असर है जो उन्हें अपनी ओर जकड़ लेता है।
बता दें, तमन्ना जिस 'आज की रात...' गाने की बात कर रही हैं वो मैडॉक फिल्म्स की हॉरर-कॉमेडी यूनिवर्स की फिल्म 'स्त्री 2' का है। जिसमें तमन्ना ने न सिर्फ डांस नबंर किया था बल्कि उसमें एक-दो सीन भी किए थे। एक साल पहले रिलीज हुए इस गाने को यूट्यूब पर 1 बिलियन से भी ज्यादा लोग देख चुके हैं। इस गाने को सचिन-जिगर की जोड़ी ने कंपोज किया है। ख़ैर तमन्ना 13 फरवरी को रिलीज होने वाली शाहिद कपूर की फिल्म ओ रोमियो में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा उनके पास 'वन' और 'रेंजर' नाम की फिल्म हैं। 'वन' में उनके साथ सिद्धार्थ मल्होत्रा नज़र आएंगे। वहीं 'रेंजर' में वो अजय देवगन के अपोजिट नजर आएंगी।












Click it and Unblock the Notifications