Lust Stories 2 में इंटीमेट सीन्स करने पर ट्रोलर्स के निशाने पर आईं तमन्ना भाटिया, एक्ट्रेस ने दिया करारा जवाब

Tamannaah Bhatia: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 को लेकर काफी चर्चा में हैं। जिसमें उन्होंने अपने बॉयफ्रेंड विजस वर्मा के साथ कुछ बोल्ड सीन्स दिए हैं। इसके लिए एक्ट्रेस ने अपने एक्टिंग करियर का 18 साल पुराना किसिंग रूल तोड़ा है।

तमन्ना भाटिया ने तोड़ा किसिंग रूल
तमन्ना भाटिया की वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 नेटफ्लिक्स पर 29 जून को रिलीज हुई थी। जिसमें उन्होंने काफी इंटीमेट सीन्स दिए हैं। इस वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर फैंस खूब खरी खोटी सुना रहे हैं। इस बारे में एक इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने खुलकर बात की और बताया कि वह इन सबसे काफी हैरान हैं।

Tamannaah Bhatia

आलोचना करने वालों का तमन्ना ने दिया जवाब
तमन्ना भाटिया ने आलोचनाओं करने वालों को जवाब देते हुए कहा, 'यह सब थोड़ा अजीब लगा, जब मैंने सोशल मीडिया पर देखा कि लोगों ने इन इंटीमेट सीन परफॉर्म करने पर जज किया है। जबकि, अगर कोई मेल एक्टर ऐसा करे, तो उसकी परफॉर्मेंस को सराहा जाता है। जबकि कोई भी एक्ट्रेस को तुरंत जज करने लगता है।

एक्ट्रेसेस को झेलने पड़ते हैं भेदभाव
जब तमन्ना से पूछा गया कि, उनके लिए सबसे बेकार कमेंट कौन सा था। इसका जवाब देते हुए एक्ट्रेस ने बताया, ''क्या मजबूरी थी कि ये ऐसे सीन्स कर रही है।'' जब इंटीमेट सीन्स एक्ट्रेस करती हैं तो उन्हें इस तरह के भेदभाव झेलने पड़ते हैं। यहां तक कि सोशल मीडिया पर भी ट्रोलिंग का सामना करना पड़ता है। एक्ट्रेस ने आगे कहा वह केवल छोटे रोल्स तक सीमित नहीं रख सकती।

तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट
तमन्ना भाटिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें हाल ही में वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 में देखा गया। जिसमें तमन्ना और विजय के अलावा मृणाल ठाकुर, काजोल, अमृता सुभाष जैसे कई बड़े कलाकार लीड रोल में नजर आए। इस वेब सीरीज के बाद एक्ट्रेस जल्द ही दो बड़ी फिल्में- 'भोला शंकर' और 'जेलर' में नजर आएंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+