Tamannaah Bhatia कब विजय वर्मा संग लेंगी सात फेरे? एक्ट्रेस ने शादी के प्लान को लेकर किया खुलासा

विजय वर्मा संग रिलेशनशिप कंफर्म करने के बाद अब तमन्ना भाटिया ने अपने वेडिंग प्लान का खुलासा किया। एक्ट्रेस ने बताया कि वह शादी को लेकर क्या सोचती हैं।

Tamannaah Bhatia Vijay Varma Marriage Plans: लंबे समय से विजय वर्मा और तमन्ना भाटिया के रिलेशनशिप को लेकर कयास लगाए जा रहे थे। दोनों को साथ में कई बार स्पॉट किया गया। लेकिन अब एक्ट्रेस ने खुद अपने रिलेशनशिप पर मुहर लगा दी है।

विजय वर्मा संग कब शादी करेंगी तमन्ना?
एक इंटरव्यू के दौरान तमन्ना भाटिया ने अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करते हुए कहा था कि, विजय उनकी खुशी का जरिया हैं। वहीं अब अपने अफेयर को कंफर्म करने के बाद तमन्ना ने शादी के सवालों का जवाब दिया और बताया कि आखिर दोनों कब शादी करने वाले हैं।

tamannaah bhatia

एक्ट्रेस ने किया बड़ा खुलासा
इंडिया टूडे को दिए इंटरव्यू में तमन्ना भाटिया ने बताया कि वह विजय वर्मा संग शादी के बारे में क्या सोचती हैं। एक्ट्रेस ने कहा, "शादी एक बड़ी जिम्मेदारी है, ये पार्टी नहीं है। इसलिए जब जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार हों, जो जरूरी है तब आप शादी करें। ऐसा नहीं है कि अगर सब शादी कर रहे हैं तो ये देखकर सभी शादी कर लें। हमें इंतजार करना चाहिए जब तक हम जिम्मेदारी के लिए पूरी तरह से खुद को तैयार नहीं कर लेते।"

तमन्ना ने किया था रिलेशनशिप कंफर्म
विजय वर्मा संग अपने रिलेशनशिप को कंफर्म करते हुए तमन्ना भाटिया ने कहा था कि, 'एक ऐसा व्यक्ति है जिसकी मैं बहुत परवाह करती हूं। वो मेरा हैप्पी प्लेस हैं। मुझे नहीं लगता आप किसी के लिए बस इसलिए अट्रैक्ट हो सकते हैं क्योंकि वो आपका को-एक्टर है। मुझे लगता है अगर किसी को किसी के प्यार में पड़ना है किसी के लिए कुछ महसूस करना है तो ये बिल्कुल बहुत पर्सनल है'।

इस वेब सीरीज में साथ नजर आएंगे
जल्द ही वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' रिलीज होने वाली है। जिसमें तमन्ना भाटिया और विजय वर्मा साथ में स्क्रीन शेयर करेंगे। सुजॉय घोष ने डायरेक्शन में ये सीरीज बनी है। जिसके लिए तमन्ना भाटिया ने अपना नो किसिंग रूल 18 साल बाद तोड़ दिया। 29 जून 2023 को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटिफ्लिक्स पर सीरीज रिलीज होगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+