Tamannaah Bhatia के क्रेजी फैन ने हाथ पर बनवाया टैटू, देखकर फूट-फूटकर रोने लगी एक्ट्रेस, देखें वीडियो
Tamannaah Bhatia Viral Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया इन दिनों अपनी वेब सीरीज 'लस्ट स्टोरीज 2' को लेकर चर्चा में हैं। जिसमें वह अपने ब्वॉयफ्रेंड विजय वर्मा के साथ स्क्रीन शेयर करती हुई नजर आएंगी। इस बीच एक्ट्रेस का एक इमोशनल कर देने वाला वीडियो सामने आया है।
तमन्ना भाटिया के लिए फैन ने गुदवाया टैटू
विरल भयानी द्वारा इंस्टाग्राम पर तमन्ना भाटिया का एक वीडियो शेयर किया गया। एक्ट्रेस को मंगलवार को मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। इस दौरान एक्टर की मुलाकात एक फैन से होती है जिसने अपने हाथों पर तमन्ना के लिए टैटू बनवाया था। ये देखकर एक्ट्रेस खुद को रोक नहीं पाती और वह इमोशनल हो जाती हैं।

एक्ट्रेस हुईं इमोशनल
वीडियो में देखा जा कता है कि, फूलों का गुलदस्ता लिए फैन पहले तमन्ना भाटिया के पैर छूता है और फिर एक्ट्रेस बिना देर किए उसे गले से लगा लेती है। इसके बाद वह तमन्ना को अपने हाथ में बना टैटू दिखाया है। जिसमें लिखा होता है, ''लव यू द तमन्ना'। काले और सफेद रंग में रंगा हुआ यह टैटू तमन्ना के चेहरे का था। इसी के साथ उसने तमन्ना को अपने हाथ का बना कार्ड और एक लेटर दिया।
एक्ट्रेस ने फैन को कहा-थैंक्यू
इसके बाद तमन्ना भाटिया खुद के इमोशन नहीं रोक पाती और वह कई बार फैन से थैंक्यू कहती हुई नजर आईं। इसके बाद वह अपनी कार में बैठ जाती है। इस दौरान तमन्ना भाटिया ने भूरे रंग के ब्लेज़र और मैचिंग पैंट के नीचे एक सफेद टॉप कैरी किया हुआ था। तमन्ना का यह वीडियो देख उनके फैंस भी काफी इमोशनल हो गए।
तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट
तमन्ना हाल ही में वेब सीरीज जी करदा में नजर आई थीं। जो कि, 15 जून को प्राइम वीडियो में रिलीज हुई थी। इसके बाद एक्ट्रेस विजय वर्मा के साथ अपनी अगली वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 में दिखाई देंगी। जो कि 29 जून को ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस सीरीज में एक्ट्रेस कई बोल्ड सीन्स करते हुए भी दिखाई देंगी।












Click it and Unblock the Notifications