Tamannaah Bhatia से मिलने के लिए फैन ने तोड़ा बैरिकेड, झटके से एक्ट्रेस का पकड़ा हाथ और फिर...

Tamannaah Bhatia Fan Video: बॉलीवुड एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। हाल ही में एक्ट्रेस का एक वीडियो सामने आया जिसमें एक फैन ने एक्ट्रेस के साथ कुछ ऐसा कर दिया उसके बाद तमन्ना ने इसे आराम से मैनेज किया।

तमन्ना भाटिया का फैन ने पकड़ा हाथ
जानकारी के मुताबिक, तमन्ना भाटिया हाल ही में केरल के एक इवेंट गईं थीं। इस दौरान एक्ट्रेस जैसे ही इवेंट से बाहर निकलीं तो फैंस का जमावड़ा लग गया। तभी एकदम से एक फैन उनसे मिलने के लिए इतना क्रेजी था कि वह सिक्योरिटी का बैरिकेड तोड़कर तमन्ना की तरफ भागकर आता है। इतना ही नहीं वह अचानक से एक्ट्रेस हाथ भी पकड़ लेता है।

Tamannaah Bhatia

सिक्योरिटी ने दूर करने की कोशिश
वीडियो में देखा जा सकता है कि, जैसे ही उस फैन ने एक्ट्रेस का हाथ पकड़ा तो वहां मौजूदा सिक्योरिटी को भी समझ नहीं आता कि ये शख्स क्या कर रहा है। इतने में वह एक्ट्रेस के काफी करीब पहुंच जाता है। इसके बाद इस फैन को सिक्योरिटी एक्ट्रेस से दूर करने की कोशिश करती है। लेकिन ये फैन बाज नहीं आया और सिर्फ एक बार तमन्ना से मिलने की जिद करने लगता है।

तमन्ना भाटिया ने ऐसे किया मामले को शांत
तमन्ना भाटिया ने अपने फैन की ये इच्छा पूरी करने के लिए मौजूदा सिक्योरिटी को निर्देश दिए कि लड़के को उनसे मिलने दें। इसके बाद तमन्ना भाटिया अपने इस जबरा फैन से हाथ मिलाती हैं और उनके साथ फिर सेल्फी लेती हैं। इसके बाद फैन की खुशी का ठिकाना नहीं था और वह वहां से चला जाता है। फिलहाल तमन्ना भाटिया का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तमन्ना भाटिया का वर्कफ्रंट
तमन्ना भाटिया के वर्कफ्रंट की बात करें तो, हाल ही में उन्हें विजय वर्मा के साथ वेब सीरीज लस्ट स्टोरीज 2 में देखा गया। दोनों की कैमिस्ट्री लोगों को काफी पसंद आई थी। इसके बाद वह जल्द ही सुपरस्टार रजनीकांत के साथ फिल्म जेलर में नजर आएंगी। जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+