हिंदू नहीं हैं Tabu, क्या है धर्म? क्या है असली नाम, क्यों नहीं लगातीं पिता का सरनेम, Leak Video ने काटा बवाल!
Tabu Religion and Real Name: बॉलीवुड की फेमस एक्ट्रेस तब्बू इस समय सुर्खियों में छाई हुई हैं। दरअसल तब्बू की पर्सनैलिटी और पब्लिसिटी राइट्स की सुरक्षा से जुड़ी याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम रुख अपनाया है। कोर्ट ने कहा है कि वह एक्ट्रेस के नाम से जुड़े आपत्तिजनक और अश्लील ऑनलाइन कंटेंट को हटाने के लिए अंतरिम आदेश जारी करेगी।
अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के साथ जुड़ा तब्बू का नाम
तब्बू का कहना है कि उनकी पहचान का इस्तेमाल कर AI से तैयार कंटेंट और डिजिटल इम्पर्सोनेशन के जरिए भी उनकी इमेज को नुकसान पहुंचाया जा रहा है। सुनवाई के दौरान तब्बू की ओर से सीनियर वकील स्वाति सुकुमार ने कोर्ट को बताया कि पिछले निर्देशों के मुताबिक सोशल मीडिया इंटरमीडियरी को प्रतिवादी के रूप में सही तरीके से शामिल करने के लिए पक्षकारों की सूची में अहम संशोधन कर दिए गए हैं।

तब्बू पहुंचीं दिल्ली हाई कोर्ट
वहीं तब्बू की वकील ने बताया कि इंटरनेट पर कुछ लोग एक्ट्रेस के नाम को अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट के साथ जोड़कर सर्च कर रहे हैं। संबंधित डिजिटल प्लेटफॉर्म ऐसे सर्च से लाभ भी कमा रहे हैं, जिससे न केवल एक्ट्रेस की छवि प्रभावित हो रही है बल्कि उनकी पहचान का व्यावसायिक फायदा भी उठाया जा रहा है।
तब्बू के पर्सनल लाइफ की क्यों हो रही चर्चा?
आपको बता दें कि आज के समय में तब्बू किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। हिंदी सिनेमा में अपनी दमदार अदाकारी से उन्होंने एक अलग मुकाम हासिल किया है। 'माचिस', 'विरासत', 'अस्तित्व', 'मकबूल', 'द नेमसेक', 'हैदर' और 'अंधाधुंध' जैसी फिल्मों में उनके अभिनय को खूब सराहा गया। हालांकि फिल्मों से अलग उनकी निजी जिंदगी को लेकर भी लोगों की दिलचस्पी बनी रहती है। खासकर उनका असली नाम, परिवार और धर्म अक्सर चर्चा में आ जाते हैं।
क्या है तब्बू का असली नाम?
तब्बू का जन्म नवंबर 1971 को हैदराबाद में हुआ था। उनका असली नाम तबस्सुम फातिमा हाशमी है। फिल्मों में आने के बाद वह सिर्फ 'तब्बू' नाम से मशहूर हुईं। ऐसे में तब्बू उनका पूरा आधिकारिक नाम नहीं है बल्कि उनका फिल्मी नाम है। करियर की शुरुआत में इसी छोटे और आसानी से याद रहने वाले नाम ने उनकी पहचान को अलग बनाया और धीरे-धीरे ये नाम हिंदी सिनेमा में उनकी पहचान बन गया।
तब्बू किस धर्म को मानती हैं?
तब्बू एक हैदराबादी मुस्लिम परिवार से ताल्लुक रखती है। उनके पिता जमाल हाशमी और मां रिजवाना थीं। उनके पिता भी एक अच्छे अभिनेता थे जबकि मां स्कूल टीचर थीं। ऐसे में तब्बू का पारिवारिक बैकग्राउंड मुस्लिम है। तब्बू ने अपनी निजी जिंदगी को काफी हद तक मीडिया से दूर रखा है। उनका परिवार भी लाइमलाइट से दूर ही रहती है।
क्यों अब तक सिंगल हैं तब्बू?
तब्बू की उम्र 54 साल है और उन्होंने अी तक शादी नहीं की है। कई रिपोर्ट्स में ये दावा किया गया है कि एक समय पर तब्बू बॉलीवुड एक्टर अजय देवगन से प्यार करती थीं लेकिन एक्टर ने उनके प्रपोजल को ठुकरा दिया था और काजोल से शादी कर ली थी, जिसके बाद तब्बू ने कभी भी शादी न करने का फैसला लिया था।
क्यों नहीं लगातीं पिता का सरनेम?
-तब्बू के नाम को लेकर कई तरह की चर्चाएं होती रहती हैं। आपको बता दें कि उन्होंने अपने पिता का सरनेम 'हाशमी' का कभी भी इस्तेमाल नहीं किया। इसकी वजह किसी फिल्मी विवाद से ज्यादा उनके बचपन और पारिवारिक परिस्थितियों से जुड़ी है।
-तब्बू के माता-पिता का तलाक हो गया था और उस समय एक्ट्रेस बहुत छोटी थीं। इसके बाद उनकी परवरिश मां और नाना-नानी के साथ हैदराबाद में हुई। एक पुराने इंटरव्यू में तब्बू ने खुद बताया था कि उन्हें अपने पिता के सरनेम का इस्तेमाल करना कभी जरूरी नहीं लगा। उन्होंने ये भी कहा था कि स्कूल में 'फातिमा' उनका सरनेम था।
क्यों पिता को पसंद नहीं करती तब्बू?
-तब्बू के बचपन में उनके पिता की मौजूदगी बहुत कम रही। उनके माता-पिता के अलग होने के बाद उनकी जिंदगी में मां और नाना-नानी की भूमिका काफी अहम रही। एक इंटरव्यू में तब्बू ने अपने बचपन को याद करते हुए बताया था कि वह हैदराबाद में अपने नाना-नानी के साथ रहती थीं और उनकी मां एक स्कूल टीचर थीं।
-पिता के साथ रिश्ते को लेकर भी तब्बू ने काफी स्पष्टता दिखाई है। उन्होंने कहा था कि उन्हें अपने पिता से मिलने की कोई खास इच्छा महसूस नहीं हुई और उन्होंने अपने जीवन में आगे बढ़ना ही जरूरी समझा। ये उनकी निजी पसंद थी, जिसे उन्होंने हमेशा बहुत ज्यादा सार्वजनिक चर्चा का विषय नहीं बनाया।
फिल्मी परिवार से है तब्बू का कनेक्शन
-तब्बू का संबंध फिल्मी परिवार से भी रहा है। वह मशहूर एक्ट्रेस शबाना आजमी की भांजी हैं। उनकी बड़ी बहन फराह नाज भी 1980 और 1990 के दशक में फिल्मों की हीरोइन रह चुकी हैं। इसी पारिवारिक माहौल में तब्बू ने अपना बचपन बिताया और बाद में फिल्मों की दुनिया में कदम रखा।
-कम उम्र में ही उन्होंने फिल्मों में काम करना शुरू कर दिया था। साल 1982 में रिलीज हुई फिल्म 'बाजार' में तब्बू ने बेहद छोटा सा रोल निभाया था, जिसके लिए उन्हें क्रेडिट भी नहीं मिला था। इसके बाद तब्बू ने साल 1985 में रिलीज हुई फिल्म 'हम नौजवान' देव आनंद की बेटी का किरदार निभाया था।
कैसे बनीं 'तबस्सुम' से तब्बू?
-फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने के बाद तबस्सुम फातिमा हाशमी का नाम छोटा होकर 'तब्बू' हो गया। यही नाम आगे चलकर उनकी सबसे बड़ी पहचान बन गया। तब्बू ने अपने करियर में कई अलग-अलग तरह के किरदार निभाए हैं। उनकी फिल्मों में सिर्फ ग्लैमर ही नहीं बल्कि मजबूत और जटिल महिला किरदार भी देखने को मिले हैं।
-उनके अभिनय के लिए उन्हें दो बार नेशनल फिल्म अवॉर्ड और कई फिल्मफेयर अवॉर्ड मिल चुके हैं। साल 2011 में उन्हें पद्मश्री से भी सम्मानित किया गया था। यही वजह है कि तब्बू का नाम आज सिर्फ उनके धर्म, असली नाम या पारिवारिक पहचान से नहीं बल्कि उनके अभिनय और लंबे फिल्मी करियर से जाना जाता है।


Click it and Unblock the Notifications
