3 आलीशान घर, करोड़ों की संपत्ति और लग्जीरियस कारों की मालकिन हैं 52 साल की तब्बू, जान लें कितनी है कमाई
Tabu Net Worth: बॉलीवुड एक्ट्रेस तब्बू इस समय अपनी हालिया रिलीज फिल्म 'क्रू' लेकर सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। ये फिल्म आज यानी 29 मार्च 2024 (शु्क्रवार) को सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है।
52 की उम्र में भी तब्बू ने नहीं की है शादी
आपको बता दें कि तब्बू अपनी दमदार एक्टिंग के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी काफी फेमस हैं। 52 की उम्र में ही तब्बू ने अभी तक किसी से शादी नहीं की है। साथ ही इस उम्र में भी वह अपनी एक्टिंग और खूबसूरती के मामले में कई हीरोइनों को टक्कर देती नजर आती हैं।

तब्बू सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं
फिल्म 'क्रू' के रिलीज होने के बाद से लोग मूवी में उनकी एक्टिंग की जमकर तारीफ कर रहे हैं। ऐसे में तब्बू सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही हैं। लोग उनकी पर्सनल जिंदगी के बारे में गूगल पर सर्च करते भी नजर आ रहे हैं। हालांकि इस फिल्म में तब्बू के साथ साथ करीना कपूर खान और कृति सेनन भी नजर आ रही हैं।
लग्जरी लाइफ जीती हैं तब्बू
आपको बता दें कि तब्बू ने बॉलीवुड में अपनी एंट्री से ही धमाल मचा दिया था। उनकी नैचुरल एक्टिंग का हर कोई दीवाना है। हालांकि पहले के मुकाबले अब तब्बू कम ही फिल्मों में नजर आती हैं लेकिन 52 साल की उम्र में भी वह काफी लग्जरी लाइफ जीती हैं। उन्होंने अपनी मेहनत से करोड़ों की संपत्ति बना ली है।
तमिल फिल्म में किया था लीड हीरोइन का रोल
तब्बू न केवल बॉलीवुड बल्कि कई भाषाओं की फिल्मों में अपनी एक्टिंग का जलवा बिखेरती हैं। उन्होंने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत साल 1985 में रिलीज हुई देव आनंद की फिल्म 'हम नौजवान' से की थी। लेकिन तब्बू को पहली बार लीड हीरोइन का रोल एक तमिल फिल्म में मिला था। इसके बाद तब्बू ने बॉलीवुड का रुख कर लिया था।
करोड़ों की मालकिन हैं तब्बू
टाइम्स नाऊ की रिपोर्ट के मुताबिक तब्बू की कुल संपत्ति 22 करोड़ रुपये के आसपास है। वह एक फिल्म के लिए 2 से 4 करोड़ रुपये चार्ज करती हैं। उन्होंने फिल्म क्रू के लिए 3 करोड़ रुपये की फीस ली है। तब्बू ब्रैंड एंडोर्समेंट से भी मोटी कमाई करती हैं। वह एक ऐड करने के लिए 1 करोड़ रुपए लेती हैं।
3 घरों की मालकिन हैं तब्बू
तब्बू हर महीने करीब 26 लाख रुपए से ज्यादा की कमाती करती हैं और साल भर में उनकी आमदनी 3 करोड़ रुपए से ज्यादा होती है। तब्बू मुबंई के बांद्रा इलाके में एक आलीशान बंगले में रहती हैं। इसके अलावा गोवा और हैदराबाद में भी उनके करोड़ों के बंगले मौजूद हैं। तब्बू को लग्जरी गाड़ियों की भी शौक है। एक्ट्रेस के कार कलेक्शन में ऑडी क्यू 7 और जैगुआर एक्स 7 जैसी गाड़िया मौजूद हैं।












Click it and Unblock the Notifications