TMKOC: 'तारक मेहता' शो की माधवी भाभी के कातिलाना अंदाज ने लूटी महफिल, फोटोज में दिखाई कातिलाना अदा

TMKOC: टीवी के फेमस शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में 'माधवी भिड़े' के रोल में नजर आ रहीं एक्ट्रेस सोनालिका जोशी इस समय सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। वह पिछले 17 सालों से इस शो में नजर आ रही हैं और दर्शकों का लगातार मनोरंजन कर रही हैं।

सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं सोनालिका जोशी
सोनालिका जोशी एक्टिंग के साथ साथ सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव हैं और अपनी फोटोज और वीडियोज फैंस के लिए इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। वह इंस्टाग्राम पर लोगों को अपनी पर्सनल लाइफ का अपडेट देती रहती हैं।

TMKOC

सोनालिका जोशी की कातिलाना अदाएं

वहीं सोनालिका जोशी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी कुछ हसीन तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखने के बाद कोई भी बेकाबू हो सकता है। इन तस्वीरों में माधवी भाभी की कातिलाना अदाएं देखने को मिल रही हैं। उनके बोलेड अंदाज ने महफिल लूट ली है।

काली साड़ी में खूबसूरत लग रही हैं माधवी भाभी

-हालांकि लोग माधवी भाभी की इन फोटोज में अलग तरह का कंटेंट ढूंढकर मजे ले रहे हैं। माधवी भाभी यानी सोनालिका जोशी ने इंस्टा पर अपनी फोटोशूट की कुछ तस्वीरें पोस्ट की हैं। वो काली साड़ी में बहुत ही खूबसूरत लग रही हैं और होंठ दबाकर एक्सप्रेशन दे रही हैं।

-सोनालिका जोशी की लेटेस्ट फोटोज को देखने के बाद लोग इस पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- भिड़े भाई कहेंगे, माधवी मुझे तुमसे ये उम्मीद नहीं थी। वहीं एक दूसरे शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- आई शपथ, माधवी भाभी फायर हैं। ये तो गजब ढा रही हैं।

सोनालिका जोशी की एक्टिंग की जर्नी

-अपने एक्टिंग करियर को लेकर सोनालिका जोशी ने कहा है- मैं फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाना चाहती थी। मैंने अपने सपने को पूरा करने के लिए इंडस्ट्री छोड़ दी थी और दो साल तक पढ़ाई भी की थी। लेकिन कोर्स करते समय मुझे लगा कि इस पेशे में बहुत खर्च है और उन दिनों मेरे पिता की कमाई भी अच्छी नहीं थी।

-सोनालिका ने कहा- फिर मुझे लगा कि जब मैं पहले से ही एक्टिंग से कमा रही हूं और दूसरे प्रोफेशन में मुझे आगे बढ़ने के लिए पैसे देने होंगे तो ऐसे में मुझे एक्टिंग की दुनिया में वापस जाना ही सही लगा। उन्होंने आगे कहा- जब मैंने एक्टिंग से ब्रेक ले रखा था तब मुझे बहुत सारे प्रोजेक्ट्स मिल रहे थे। फिर मैंने फैशन डिजाइनिंग छोड़ने का फैसला किया और एक्टिंग में वापस आ गई।

'बचपन से ही कर रही हूं एक्टिंग'

सोनालिका जोशी ने कहा- मेरे परिवार वाले कभी भी मेरे एक्टिंग करने के खिलाफ नहीं गए। उन्हें पता था कि मुझे एक्टिंग करना पसंद है। उन लोगों को पात था कि मुझे कला से प्यार है। मैंने बचपन से ही अभिनय के लिए कई पुरस्कार जीते थे और एक्टिंग मेरे रगों में बसी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+