TMKOC: 'सेट पर आते थे सुसाइड के ख्याल', तारक मेहता की 'बावरी' का बड़ा खुलासा, एक्ट्रेस ने झेला टॉर्चर
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ में बावरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया ने एक बार फिर मेकर्स पर गंभीर आरोप लगाया है। एक्ट्रेस ने बताया कि उन्हें सेट पर काफी टॉर्चर किया जाता था।

Monika Bhadoriya: मशहूर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कुछ दिनों से लगातार विवादों में हैं। शो के तमाम एक्टर्स ने अब तक मीडिया के सामने कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए। इसकी शुरूआत सबसे पहले 'मिसेज सोढ़ी' का किरदार निभाने वाली जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने की थी। जिन्होंने असित मोदी पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।
शो में होता था टॉर्चर
अब इसी कड़ी में बावरी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस मोनिका भदौरिया ने एक इंटरव्यू के दौरान बताया कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा के सेट पर काफी टॉर्चर किया जाता है। जब उन्होंने शो छोड़ने का मन बनाया तो एक्ट्रेस से जबरदस्ती कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया गया ताकि वह मीडिया के सामने कुछ ना बोलें। जिसकी वजह से उन्हें कई बार सुसाइड के ख्याल आते थे।
मोनिका को आते थे सुसाइड के ख्याल
पिंकविला को दिए इंटरव्यू में मोनिका भदौरिया ने कहा, मैं उस वक्त अपने परिवार में हुई तमाम ट्रेजडी से गुजर चुकी थी। मैंने बहुत कम समय में अपनी मां और दादी को हमेशा के लिए खो दिया था। दोनों के जाने के बाद मुझे ऐसा लगने लगा था कि मेरी जिंदगी जैसे खत्म हो गई हो। लेकिन मेरी परेशानी समझने के बजाय शो में मुझे टॉर्चर किया गया। शो के मेकर्स ने मुझसे कहा, 'पिता की मौत हो गई और हमने तुम्हारी बीमार मां के इलाज के लिए पैसे दिए'। इन शब्दों से मुझे इतना बुरा लगा कि सुसाइड करने के ख्याल आने लगे।
शो के मेकर्स से हो गई थी परेशान
मोनिका भदौरिया ने आगे कहा, 'शो के मेकर्स के बर्ताव से मैं इस कदर परेशान हो गईं थी कि मैंने शो छोड़ने का मन बना लिया था। मैं शो के सेट्स पर अपने माता-पिता को ले जाना चाहती थी लेकिन वहां का खराब माहौल देखकर मैंने तय किया कि उन्हें कभी वहां नहीं ले जाऊंगी। शो के सेट पर ख़राब माहौल के चलते ही मुझे शो छोड़ना पड़ा।' बता दें कि मोनिका ने साल 2019 में अनबन के चलते शो छोड़ दिया था।
मेकर्स ने एक्ट्रेस से कराया था कॉन्ट्रैक्ट
जब मोनिका ने शो छोड़ा था तब उन्होंने मीडिया के सामने असित मोदी के खिलाफ कुछ भी नहीं कहा था। वो इसलिए क्योंकि उनसे एक कॉन्ट्रैक्ट साइन कराया गया था ताकि एक्ट्रेस मीडिया के सामने कुछ ना बोलने का वादा करती हैं तो उन्हें बचे हुए पैसे दे दिए जाएंगे। हालांकि एक्ट्रेस के मुताबिक, उन्हें उनके पैसे अगले एक साल तक नहीं मिले। उनके शो छोड़ने के बाद, नवीना वाडेकर ने बावरी की भूमिका निभाने के लिए शो में एंट्री की थी।












Click it and Unblock the Notifications