'तुम्हें किस करना है', Taarak Mehta की जेनिफर मिस्त्री का बड़ा खुलासा, सामने रखा असित मोदी का ऐसा सच
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah: पॉपुलर टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' से जुड़ा विवाद एक बार फिर सुर्खियों में है। मिसेज रोशन सोढ़ी का किरदार निभाने वाली एक्ट्रेस जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने शो छोड़ने के बाद इसके प्रोड्यूसर असित मोदी पर गंभीर यौन उत्पीड़न के आरोप लगाए थे।
यौन उत्पीड़न को लेकर जेनिफर मिस्त्री का बड़ा खुलासा
अब जेनिफर मिस्त्री ने एक इंटरव्यू में यौन उत्पीड़न को लेकर खुलकर बात की है और उन कारणों का भी खुलासा किया है, जिनकी वजह से उन्होंने शो के प्रोड्यूसर असित मोदी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

'असित मोदी ने मदद की बजाय की थी बेहूदगी'
-पिंकविला से बात करते हुए जेनिफर मिस्त्री बंसीवाल ने बताया कि साल 2018 में जब शो के ऑपरेशन हेड सोहेल रमानी ने उनसे बदसलूकी की थी तो उन्होंने इंसाफ के लिए सीधे प्रोड्यूसर असित मोदी से संपर्क किया था, लेकिन वहां से भी उन्हें कोई राहत नहीं मिली।
-जेनिफर मिस्त्री का दावा है कि जब उन्होंने असित मोदी को सोहेल की हरकतों की जानकारी दी थी तो उन्होंने जवाब में कहा था- तुम आज बहुत सेक्सी लग रही हो।
सिंगापुर शूट के दौरान मिला था आपत्तिजनक न्योता
जेनिफर मिस्त्री ने साल 2019 की एक घटना का जिक्र करते हुए बताया कि सिंगापुर में शूटिंग के दौरान असित मोदी ने उनके कमरे में आकर शराब पीने का न्योता दिया था। असित मोदी ने कहा था- 8 मार्च 2019 को असित जी ने मुझसे कहा, तुम्हारी रूममेट तो रोज बाहर रहती है, तुम मेरे कमरे में आ जाओ, अकेली बोर नहीं होगी।
असित मोदी ने फोन पर की थी अश्लील बात
साल 2022 की एक और घटना का उल्लेख करते हुए जेनिफर मिस्त्री ने बताया कि जब उन्होंने स्विट्जरलैंड यात्रा के लिए वीजा लेटर मांगा और फोन पर रो पड़ीं, तो असित मोदी ने जवाब में कहा था- अगर तुम यहां होती तो मैं तुम्हे गले लगा लेता, एक चांस लेता। तुम्हें मेरी कोई परवाह नहीं है।
सिंगापुर की ही एक और घटना को याद करते हुए जेनिफर मिस्त्री ने बताया कि एक बार जब वह कॉफी शॉप में बैठी थीं, तो असित मोदी उनके पास आए था और कहा था -तुम्हारे होंठ बहुत सेक्सी हैं। मन करता है तुम्हें पकड़कर किस कर लूं। इस घटना से जेनिफर बुरी तरह से डर गई थीं।
असित मोदी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस
इन घटनाओं के बाद जेनिफर मिस्त्री ने असित मोदी के खिलाफ यौन उत्पीड़न का केस दर्ज करवाया था। हालांकि शुरुआत में उन्हें पुलिस से कोई खास मदद नहीं मिली थी लेकिन महाराष्ट्र सरकार की पहल पर एक लोकल कंप्लेंट कमिटी (LCC) गठित की गई थी।
फरवरी 2024 में इस कमिटी ने फैसला सुनाया और असित मोदी को कार्यस्थल पर महिलाओं के यौन उत्पीड़न का दोषी करार दिया। कोर्ट ने आदेश दिया कि असित मोदी न केवल जेनिफर का बकाया भुगतान करें, बल्कि 5 लाख रुपये का जुर्माना भी अदा करें। ये फैसला जेनिफर मिस्त्री के लिए एक बड़ी कानूनी जीत साबित हुआ था।












Click it and Unblock the Notifications