'तारक मेहता..' में हुई नए नट्टू काका की एंट्री, लेकिन फिर भी इस वजह से दुखी हुए फैंस

'तारक मेहता..' में हुई नए नट्टू काका की एंट्री, लेकिन फिर भी इस वजह से दुखी हुए फैंस

मुंबई, 01 जुलाई: भारतीय टेलीविजन का सबसे पसंदीदा टीवी शो ''तारक मेहता का उल्टा चश्मा'' बीते 13 सालों से टीआरपी में सबसे ऊपर है। 2008 में शुरू हुआ ये टीवी शो दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई है। इस शो से जुड़ी एक बड़ी अपडेट सामने आई है। शो के मेकर्स ने बताया है कि ''तारक मेहता का उल्टा चश्मा'' में अब नए नट्टू काका की एंट्री हो रही है। तारक मेहता का उल्टा चश्मा को थिएटर की दिग्गज किरण भट्ट के रूप में एक नया नट्टू काका मिला है। नट्टू काका के इस किरदार को पहले घनश्याम नायक निभा रहे थे। घनश्याम नायक का 3 अक्टूबर 2021 को कैंसर से निधन हो गया था।

कौन हैं 'तारक मेहता..' के नए नट्टू काका

कौन हैं 'तारक मेहता..' के नए नट्टू काका

इलेक्ट्रॉनिक्स में जेठालाल के सहायक नट्टू काका, शो में एक स्पेशल कैरेक्टर हैं। घनश्याम नायक की मौत के बाद से सेट पर जैसे मातम सा छा गया था लेकिन अब एक बार फिर नट्टू काका आपको हंसाने वापस आ गए हैं, भले ही किसी और रूप में। तारक मेहता का उल्टा चश्मा के नए नट्टू काका थिएटर की दिग्गज कलाकार हैं।

पुराने नट्टू काका और नए नट्टू काका पहले से थे दोस्त

पुराने नट्टू काका और नए नट्टू काका पहले से थे दोस्त

सबसे दिलचस्प बात यह है कि वास्तविक जीवन में एक्टर किरण भट्ट (नए नट्टू काका) और घनश्याम नायक (पुराने नट्टू काका) के बीच एक लंबी दोस्ती थी। किरण भट्ट और घनश्याम नायक दोनों ने एक साथ अपने शुरुआती वर्षों में थिएटर की शुरुआत की थी। नए नट्टू काका को निर्माताओं द्वारा एक इंस्टाग्राम पोस्ट में दर्शकों के सामने पेश किया गया है।

'उम्मीद है, आप नए नट्टू काका को भी प्यार देंगे...'

'उम्मीद है, आप नए नट्टू काका को भी प्यार देंगे...'

''तारक मेहता का उल्टा चश्मा'' के अधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर निर्माताओं ने नए नट्टू काका का परिचय कराया है। निर्माताओं ने लिखा, "आप सभी ने हमें और नट्टू काका को इतना सारा प्यार दिया, उसके लिए हम शुक्रगुजार है। ये प्यार को हमेशा बनाया रखना... इस ही बात पे पेश कर रहे हैं हमारा नया नट्टू काका।"

पुराने नट्टू काका को याद कर भावुक हुए फैंस

पुराने नट्टू काका को याद कर भावुक हुए फैंस

नए नट्टू काका की बात सुन फैंस को पुराने नट्टू काका यानी घनश्याम नायक की याद आ गई। कई फैंस के दिल टूट गए हैं। कई वफादार प्रशंसकों ने ट्विटर पर कहा कि कितना भी नए नट्टू काका को ले आए लेकिन हमारे लिए तो हमेशा घनश्याम नायक ही नट्टू काका रहेंगे। एक यूजर ने ट्वीट किया, "स्वर्गीय घनश्याम नायक अपने अभिनय के साथ एक पूर्ण कलाकार थे। और हमेशा हमारे पहले नट्टू काका रहेंगे। उन्होंने चरित्र में मासूमियत और मस्ती लाई। हम उन्हें हमेशा याद रखेंगे। हम नए नट्टू काका को स्वीकार करने की कोशिश करेंगे।"

'मैंने तो तारक मेहता देखना ही बंद कर दिया...'

'मैंने तो तारक मेहता देखना ही बंद कर दिया...'

एक अन्य यूजर ने लिखा, "मैंने 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के नए एपिसोड देखना बंद कर दिए हैं, कई साल हो गए हैं, फिर भी नट्टू काका और दया बेन जैसे प्रतिष्ठित कलाकारों के प्रतिस्थापन को देखकर बहुत दुख होता है.. मेरा बचपन वाला आईटीवी पूरी तरह से बर्बाद हो गया है।" नए नट्टू काका की एंट्री के बाद, निर्माता जल्द ही चार साल के लंबे समय के बाद एक नई दयाबेन के साथ लौटेंगे, जिसका किरदार दिशा वकानी ने निभाया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+