TMKOC: दिशा वकानी का हुआ बुरा हाल! गोद में बच्चा लिए रोती हुई नजर आईं एक्ट्रेस, जाने क्या है मामला?

हाल ही में दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे काफी बदली बदली सी नजर आ रही हैं। बच्चे को पकड़े हुए दिशा रोती हुई दिख रही हैं।

Disha Vakani Viral Video

Taarak mehta ka ooltah chashmah: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो फैंस के दिलों की जान है। बहुत जल्द शो अपने 15 साल पूरे करने जा रहा है। अपने 15 सालों के समय में इस शो ने कई उतार चढ़ाव देखे हैं। कई अहम किरदार शो को छोड़कर चले गए, तो कुछ का निधन हो गया। दयाबेन का किरदार निभाने वालीं दिशा वकानी के शो को अलविदा कहने से इसके फैंस को तगड़ा झटका लगा था। अभी तक फैंस दिशा वकानी की वापसी की मांग कर रहे हैं। इस बीच दयाबेन यानी दिशा वकानी का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वे छोटे बच्चे को पकड़े गिड़गिड़ा रही हैं। दिशा का हाल काफी बुरा हो रखा है। ऐसे में आइये जानते हैं दिशा का ये हाल कैसे हुआ और उनकी गोद में ये बच्चा कौन है?

दिशा वकानी ने अचानक छोड़ा शो

दिशा वकानी ने अचानक छोड़ा शो

तारक मेहता में दयाबेन को फैंस काफी मिस कर रहे हैं। उनके शो छोड़ने के बाद से फैंस को एक कसक काफी परेशान कर रही हैं और सोशल मीडिया पर उनकी वापसी की जबरदस्त मांग हो रही है। खबरें थीं कि शो छोड़ने के पीछे का कारण उनका प्रेग्नेंट होना था। फिर खबरें ये भी आईं कि दिशा वकानी को बच्चा हुआ है। इस बीच उनका एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है, जिसमें वे छोटे बच्चे संग नजर आ रही हैं।

बेहद परेशान दिखीं दिशा वकानी

बेहद परेशान दिखीं दिशा वकानी

इस वीडियो में वे काफी परेशान दिख रही हैं। गोद में जो बच्चा है, वो भी काफी रो रहा है। इससे पहले कि आप कुछ और सोचें, आपको बताते चलें कि ये सीन साल 2008 मे आई फिल्म के कंपनी का है। तुषार कपूर और अनुपम खेर इस फिल्म में अहम किरदारों में थे। तुषार एक पत्रकार होते हैं, जो दुनिया के सामने दिशा वकानी की आपबीती को सुना रहे होते हैं।

क्या है वीडियो की सच्चाई?

क्या है वीडियो की सच्चाई?

बताते चलें कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो शुरू होने से पहले दिशा और अन्य किरदार कई फिल्मों, सीरियल और एड में नजर आ चुके हैं। लेकिन उस वक्त उनके रोल पर लोगों ने इतना ध्यान नहीं दिया। छोटे-मोटे रोल करने वाले इन किरदारों को असली पहचान तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो ने दिलाई।

15 साल पूरे करने जा रहा है शो

15 साल पूरे करने जा रहा है शो

तारक मेहता शो की बात करें, तो शो अपने 15 साल पूरे करने से पहले कई तरह के उतार चढ़ाव देख चुका है। दिशा वकानी इस सीरियल में साल 2017 के बाद से नजर नहीं आईं। हाल ही में खबरें आईं कि उन्होंने बेटे को जन्म दिया है। इसके बाद से ही उस पॉपुलर शो में दिशा की वापसी के कयास लगाए जा रहे हैं। हालांकि, आधिकारिक तौर पर अभी तक ऐसा कोई बयान सामने नहीं आया है।

डायरेक्टर ने भी छोड़ा शो

डायरेक्टर ने भी छोड़ा शो

इसके साथ ही बीते दिनों खबर आईं कि शो के डायरेक्टर मालव राजदा ने शो को अलविदा कह दिया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रोडक्शन टीम के साथ उनकी कुछ अनबन चल रही थीं। लेकिन मालव राजदा ने खुद बयान जारी कर बताया कि ऐसा कुछ भी नहीं है। शो के प्रोड्यूसर और पूरी टीम के साथ उनके टर्म्स काफी अच्छे हैं। उन्होंने अपने कंफर्ट जोन से बाहर निकलने का फैसला लिया है।

Recommended Video

    TMKOC की एक्ट्रेस Munmun Dutta से चार घंटे हुई पूछताछ, अंतरिम जमानत पर हुईं रिहा | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+