क्या सच में 'जेठालाल' ने असित मोदी पर उठाया हाथ? शो छोड़ने पर बोले-'मुझे कहते हुए दुख होता है कि...'

Dilip Joshi Asit Modi Fight: 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' भारतीय टेलीविजन का सबसे लोकप्रिय शो है और फैंस इसे काफी पसंद भी करते हैं। हाल ही में अफवाह फैली थी जेठालाल का किरदार निभा रहे दिलीप जोशी और निर्माता असित मोदी के बीच हाथापाई हो गई है और एक्टर शो छोड़ने का मन बना रहे हैं।

पिछले कुछ सालों में, इस शो को कई विवादों का सामना करना पड़ा है, जिसके कारण कई बड़े एक्टर्स शो को छोड़ चुके हैं। इस बीच खबर आई है कि दिलीप जोशी और शो के निर्माता असित मोदी की सेट पर लड़ाई लड़ाई हो गई। यहां तक कि बात हाथापाई तक पहुंच गई। लेकिन एक्टर ने इन अफवाहों को पूरी तरह से नकारते हुए कहा कि वह शो पर काम करते रहेंगे।

Asit Modi

टाइम्स नाउ के अनुसार, दिलीप जोशी ने एक बयान में कहा, "मैं बस इन अफवाहों को लेकर स्थिति साफ करना चाहता हूं। मीडिया में मेरे और असित भाई के बारे में कुछ खबरें आई हैं, जो पूरी तरह से झूठी हैं, और मुझे दुख है कि ऐसी बातें कही जा रही हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' एक ऐसा शो है, जो मेरे लिए और करोड़ों दर्शकों के लिए बहुत मायने रखता है, और जब लोग बिना वजह की अफवाहें फैलाते हैं, तो यह न सिर्फ हमें, बल्कि हमारे वफादार दर्शकों को भी दुख पहुंचाता है।"

दिलीप जोशी ने आगे कहा, "यह बहुत ही निराशाजनक है कि एक शो, जो इतने सालों से लोगों के चेहरे पर मुस्कान लाता है, उसके बारे में नकारात्मक बातें फैलाई जा रही हैं। हर बार जब ऐसी अफवाहें उठती हैं, तो हमें बार-बार यह समझाना पड़ता है कि ये बिल्कुल झूठी हैं। यह थकाने वाला और निराशाजनक है क्योंकि यह सिर्फ हमारे बारे में नहीं है, बल्कि उन सभी फैंस के बारे में है जो शो को पसंद करते हैं और ऐसी बातें पढ़कर दुखी हो जाते हैं।"

शो छोड़ने की अफवाहों के बारे में बात करते हुए, अभिनेता ने कहा, "पहले भी मेरे शो छोड़ने की अफवाहें आई थीं, जो पूरी तरह से झूठी थीं। अब, हर कुछ हफ्तों में एक नई कहानी सामने आ जाती है, जो असित भाई और शो को किसी न किसी तरह से बदनाम करने की कोशिश करती है। कभी-कभी मुझे लगता है कि क्या कुछ लोग शो की निरंतर सफलता से जलते हैं। मुझे नहीं पता कि यह अफवाहें कौन फैला रहा है, लेकिन मैं यह साफ कहना चाहता हूं कि मैं यहां हूं, रोज़ शो के लिए उतने ही प्यार और जोश के साथ काम कर रहा हूं, और मैं कहीं नहीं जा रहा हूं। मैं इस शो का हिस्सा आगे भी बना रहूंगा।"

तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो में भिड़े भाई बनकर फेमस हुए मंदार चंदवादकर ने असित मोदी और दिलीप जोशी की लड़ाई की अफवाह का खंडन किया है। उन्होंने कहा है कि ये महज अफवाह है और ऐसा कुछ भी नहीं हुआ, ये खबर पूरी तरह बकवास है। मंदार ने ये भी दावा किया कि वह सेट पर एकसाथ काम कर रहे थे और दोनों के बीच किसी भी तरह का झगड़ा नहीं हुआ।

ये भी पढ़ें: TMKOC: कभी 50 रुपये थी कमाई, आज हैं करोड़ों के मालिक, जानें 'तारक मेहता' के अब्दुल की कुल संपत्ति

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+