TMKOC Show: तारक मेहता का बिना इजाजत के अब नहीं बना सकते कंटेंट, दिल्ली HC ने लगाई रोक
TMKOC Show: टीवी का चर्चित शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' काफी सालों से फैंस का पसंदीदा शो में से एक है। लेकिन शो के कंटेंट का गलत इस्तेमाल किया जा रहा था जिसकी वजह से मेकर्स ने अब हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। वहीं अब कोर्ट ने इस मामले में फैसला सुना दिया।
रिपोर्ट के अनुसार, तारक मेहता का उल्टा चश्मा शो के मेकर्स का आरोप था कि अपने आर्थिक फायदे के लिए बड़ी बड़ी वेबसाइट शो के कैरेक्टर्स और उसके कंटेंट का इस्तेमाल कर रहे थे। यहां तक कि कई यूट्यूब चैनल में भी केवल व्यूज पाने के लिए अश्लील वीडियो बनाए गए। लेकिन अब इस पर रोक लगा दी गई है।

इतना ही नहीं शो के मेकर्स ने ये भी आरोप लगाया कि कुछ संस्थाएं ई-कॉमर्स प्लटफार्मों के जरिए शो के डायलॉग, पोस्टर और स्टिकर से अपना सामान बेच रही थी। ऐसे में शो के मेकर्स ने उनके खिलाफ एक्शन लेते हुए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। जिस वजह से हाईकोर्ट के आदेश में अवैध रूप से शो का टाइटल, कैरेक्टर, AI इमेज, चेहरे, डायलॉग और बाकी चीजें अब कानून के तहत संरक्षित हैं।
कोर्ट के आदेश के अनुसार, अब कोई भी जिस भी वेबसाइट या यूट्यूब चैनल ने शो का कंटेंट इस्तेमाल या अपलोड किया हो अब इसे हटाना होगा। अगर अगलेन 48 घंटों में ऐसा नहीं हुआ तो आईटी मंत्रालय की तरफ से सभी वीडियो पर बैन लगा दिया जाएगा। अब कोई भी 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के कंटेंट का इस्तेमाल बिना इजाजत के नहीं कर सकता।
अदालत को सूचित किया गया कि विभिन्न संस्थाएं बिना अनुमति के टी-शर्ट, पोस्टर और शो के पात्रों और संवादों वाले स्टिकर जैसे सामान बेचकर शो की लोकप्रियता का फायदा उठा रही थीं। इसके अलावा, एआई-जनित सामग्री, डीपफेक और यहां तक कि शो के पात्रों की विशेषता वाले एनिमेटेड वीडियो के निर्माण के साथ, दुरुपयोग डिजिटल क्षेत्र तक फैल गया। इन कार्रवाइयों ने शो के कॉपीराइट का उल्लंघन किया।
ये भी पढ़ें: TMKOC: गुरुचरण सिंह को लेकर चिंता में है पिता, क्या हुई बात? बोले- मेरे बेटे को कुछ हो गया है, उसकी तबीयत.....












Click it and Unblock the Notifications