TMKOC: ये हैं जेठालाल के गोकुलधाम की नई हसीना, नए किरदार की एंट्री से क्या शो में होगा नया ट्विस्ट?
TMKOC: टीवी के सबसे पॉपुलर शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में एक नए किरदार की एंट्री होने वाली है। आपको बता दें कि ये टीवी शो पिछले 17 सालों से लोगों को एंटरटेन कर रहा है। शो के कई पुराने स्टार्स इसे छोड़ चुके हैं और वहीं कई नए कलाकारों की एंट्री भी हुई है।
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में नई एंट्री
ये शो हर भारतीय परिवार का फेवरेट बन गया है और गोकुलधाम के किरदारों को दर्शक अपने घर का ही सदस्य समझने लगे हैं। कुछ दिनों पहले ही शो में नई दयाबेन की एंट्री को लेकर जबरदस्त चर्चा हो रही थीं। वहीं अब खबर है कि शो में एक नई हसीना को जगह मिली है।

गोकुलधाम में एक और हसीना को लाने का फैसला
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' सीरियल के प्रोड्यूसर असित मोदी ने अब गोकुलधाम में एक और हसीना को लाने का फैसला किया है। इस एक्ट्रेस का नाम अन्वी तिवारी है। कहा जा रहा है कि शो की कहानी में इस नए किरदार की एंट्री से नया ट्विस्ट भी देखनो को मिलेगा।
शो में नए किरदार में दिखेंगी अन्वी तिवारी
हालांकि शो के मेकर्स ने अभी तक ये रिवील नहीं किया है कि अन्वी तिवारी के आने से कहानी में क्या बदलाव होगा। 'टेली चक्कर' की रिपोर्ट के मुताबिक, अन्वी इस शो में मोना के रोल में नजर आएंगी।
अन्वी तिवारी ने इस शोज में किया है काम
-तिवारी पहले भी कई टीवी सीरियल्स में काम कर चुकी हैं। वह इससे पहले 'जय जगन्नाथ', 'दहेज दासी', 'किस्मत की लकीरों से' और 'विघ्नहर्ता गणेश' जैसे शोज में नजर आ चुकी हैं। जानकारी के अनुसार अन्वी ने साल 2021 में सोनी टीवी के मशहूर धार्मिक शो 'विघ्नहर्ता गणेश' से एक्टिंग करियर में डेब्यू किया था।
-इसके बाद साल 2022 में अन्वी तिवारी कलर्स टीवी पर रश्मि शर्मा प्रोडक्शंस के सीरियल 'सिर्फ तुम' में नजर आई थीं। हालांकि अन्वी को 'किस्मत की लकीरों से' शो से ही सबसे ज्यादा पॉपुलैरिटी मिली थी।इसके बाद उन्होंने एकता कपूर के 'बरसातें' सीरियल में लीड एक्ट्रेस का किरदार निभाया था।
क्या दयाबेन की दोबारा होगी एंट्री?
-इससे पहले 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' शो में दयाबेन यानी दिशा वकानी की वापसी की खबर सामने आ रही थी। आपको बता दें कि दर्शक दिशा वकानी को दोबारा दयाबेन के किरदार में देखना चाहते हैं। वहीं मेकर्स ने उन्हें वापस लाने की कोशिश भी की थी लेकिन बात नहीं बनी।
-शो के प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने कई इंटरव्यूज में कहा है कि अब दिशा वकानी का लौटना मुश्किल है। इसके अलावा कास्टिंग प्रोसेस शुरू हो चुका है और मेकर्स नयी दयाबेन की खोज कर रहे हैं। आपको बता दें कि शो में वापस आने के लिए दिशा वकानी ने दो शर्त रखी थी, जिसे मेकर्स ने मानने से इनकार कर दिया था।
दयाबेन ने मेकर्स के सामने रखी थीं ऐसी शर्तें
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दिशा वकानी ने शो के मेकर्स के सामने 2 शर्त रखी थीं। पहली शर्त थी कि वह दिन में सिर्फ चार घंटे काम करेंगी। दूसरी शर्त थी कि वह सिर्फ पूरे महीने में 15 दिन ही काम करेंगी। मेकर्स ने उनकी दोनों शर्त मानने से इनकार कर दिया था। इस वजह से ही दिशा वकानी शो से हमेशा के लिए बाहर हो गई हैं।












Click it and Unblock the Notifications