तापसी पन्नू ने रिवीलिंग ड्रेस पर पहना मां लक्ष्मी का नेकलेस, भड़के लोग, कहा- ऐसी शर्मनाक हरकत के लिए....
Taapsee Pannu Troll: तापसी पन्नू ने सोशल मीडिया पर लाल रंग की ड्रेस के साथ मां लक्ष्मी का नेकलेस पहने हुए अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर की है जिसे देखने के बाद लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा है।

Taapsee Pannu Troll: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू पिछले कुछ समय लोगों के निशाने पर बनी रहती हैं। कभी वह पैपराजी से गलत तरीके से बात करने लगती हैं तो कभी वह मीडिया पर चिल्ला उठती हैं। वहीं दिवंगत एक्टर और कॉमेडियन राजू श्रीवास्तव की मौत के बाद जब पैपराजी ने तापसी से उनके बारे में कुछ कहने के लिए कहा था तो एक्ट्रेस ने कॉमेडियन को पहचानने से मना कर दिया था। ऐसे में तापसी पन्नू को लोग जमकर ट्रोल करते हैं। हाल ही में तापसी के साथ कुछ ऐसा हो गया है कि यूजर्स उन्हें बुरी तरह से ट्रोल कर रहे हैं। लोग तापसी पन्नू पर भड़क गए हैं। लोगों ने तापसी पन्नू पर हिंदू देवी का अपमान करने का आरोप लगा दिया है और उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर खरी-खोटी सुनाई जा रही है।

तापसी पन्नू को किया जा रहा है ट्रोल
आपको बता दें कि एक्ट्रेस तापसी पन्नू ने हाल ही में लैक्मे फैशन वीक में रैंप वॉक के दौरान एक नेकलेस पहन था जिसमें मां लक्ष्मी जी की प्रतिमा बनी हुई थी। ये नेकलेस ही ही उनके लिए परेशानी का सबब बन गया है। लोगों ने इस नेकलेस के चलते उन्हें निशाने पर ले लिया है। तापसी पन्नू ने जैसे ही सोशल मीडिया पर लाल रंग की ड्रेस के साथ नेकलेस पहने हुए अपनी बोल्ड तस्वीर शेयर की, लोगों का गुस्सा उन पर फूट पड़ा।
मां लक्ष्मी की प्रतिमा का पहना था नेकलेस
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर में देखा जा सकता है कि तापसी पन्नू ने जो नेकलेस पहना था, उसमें मां लक्ष्मी की प्रतिमा बनी हुई थी। इस नेकलेस को तापसी ने लाल रंग के लहंगे के साथ पहना था, जिसका काफी डीप गला था। इसी चीज को देख लोग तापसी पर भड़क गए हैं और उन पर मां लक्ष्मी को अपमान करने का आरोप लगाया जा रहा है। लोग तापसी पन्नू को सोशल मीडिया पर खरी खोटी सुना रहे हैं।

रिवीलिंग ड्रोस को लेकर हो रही है आलोचना
आपको बता दें कि तापसी पन्नू की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है जिस पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। लोग इस फोटो पर अपना गुस्सा उतार रहे हैं। लोगों ने तापसी की इस तस्वीर पर आपत्तिजनक कमेंट्स किए हैं। यूजर्स ने तापसी पन्नू को कहा कि उन्हें ऐसी हरकत करने के लिए शर्म आनी चाहिए।

'तापसी पन्नू ने हिंदू देवी का अपमान किया'
लोगों का मानना है कि तापसी पन्नू ने फैशन वीक में जो लाल रंग की ड्रेस पहनी थी वह काफी रिवीलिंग था। लोगों ने कहा है कि तापसी ने अपने लुक को कंप्लीट करने के लिए उस रिवीलिंग ड्रेस के साथ मां लक्ष्मी की मूर्ति वाला नेकलेस भी पहना था। लोगों की मानें तो तापसी पन्नू ने ऐसा कर एक शर्मनाक काम किया है। उन्होंने हिंदू लोगों की भावना को शर्मशार कर दिया है।

'तापसी पन्नू को शर्म आनी चाहिए'
आपको बता दें कि तापसी पन्नू ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर जो तस्वीर शेयर की है उन पर लोग जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। एक यूजर ने तापसी की फोटो पर कमेंट करते हुए लिखा है- अश्लील फोटो में मां लक्ष्मी का अपमान है ये। वहीं एक और यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा है- तापसी पन्नू को शर्म आनी चाहिए। बहुत ही घटिया हरकत है ये।
तापसी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल
एक अन्य यूजर ने लिखा है- बेशरम काम किया है तापसी पन्नू ने। धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाई है। एक शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा है- रिवीलिंग ड्रेस पहनने की क्या जरूरत है...कपड़े ही उतार दो शादय फिर शर्म आ जाए। लोगों ने अपने कमेंट्स में तापसी के लिए आपत्तिजनक शब्दों का भी इस्तेमाल किया है।
इन फिल्मों में नजर आएंगी तापसी पन्नू
आपको बता दें कि तापसी पन्नू जल्द ही बॉलीवुड के किंग खान यानी शाहरुख खान के साथ फिल्म 'डंकी' में नजर आने वाली हैं। इसके अलावा वह अनुभव सिन्हा की फिल्म 'अफवाह' में भी दिखाई देंगी। वहीं तापसी पन्नू ने हाल ही फिल्म 'फिर आई हसीन दिलरुबा' की घोषणा भी की है। ये 'हसीन दिलरुबा' फिल्म का सीक्वल है।












Click it and Unblock the Notifications