‘हमारी फिल्म को भी करें बॉयकॉट’, अक्षय कुमार और आमिर खान के बाद अब तापसी पन्नू ने क्यों रखी ये मांग?

फिल्म लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन की बॉयकॉट की मांग के बीच अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू भी चाहती हैं कि, उनकी फिल्म को भी बॉयकॉट किया जाए।

मुंबई, 8 अगस्त: इन दिनों बॉलीवुड के दो सुपरस्टार आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्म लाल सिंह चड्ढा और रक्षाबंधन को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। सोशल मीडिया पर लगातार इन दोनों का नाम भी काफी ट्रेंड कर रहा है। फिल्म को बॉयकॉट करने की जंग को लेकर अब बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप का एक मजेदार रिएक्शन सामने आया है।

बॉयकॉट ट्रेंड पर तापसी पन्नू का मजेदार रिएक्शन

बॉयकॉट ट्रेंड पर तापसी पन्नू का मजेदार रिएक्शन

अक्षय कुमार की रक्षाबंधन और आमिर खान की लाल सिंह चड्ढा एक ही दिन यानी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। लेकिन फिल्म के रिलीज होने से पहले ट्विटर पर फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की जा रही है। अब सोशल मीडिया पर बॉयकॉट ट्रेड होने पर तापसी पन्नू ने भी अपनी अपकमिंग फिल्म दोबारा को बॉयकॉट करने की इच्छा जताई। लेकिन ऐसा क्यों आइए जानते हैं।

तापसी बोलीं फिल्म को करें बॉयकॉट

तापसी बोलीं फिल्म को करें बॉयकॉट

एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा है कि, वे भी सोशल नेटवर्किंग साइट पर ट्रेंड होना चाहते हैं। तापसी और अनुराग चाहते हैं कि उनका भी बॉयकॉट हो। अब सिद्धार्थ कानन ने तापसी पन्नू और अनुराग कश्यप से पूछा कि आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्में बॉयकॉट की जा रही हैं। क्या उन्हें डर नहीं लगता? इस पर अनुराग कश्यप बोले, मैं चाहता हूं कि ट्विटर पर #BoycottKashyap ट्रेंड हो'।

'प्लीज सब लोग हमारी फिल्म...'

'प्लीज सब लोग हमारी फिल्म...'

अनुराग कश्यप के इस रिएक्शन के बाद तापसी पन्नू ने भी फिल्म को बॉयकॉट करने की मांग की। एक्ट्रेस ने कहा, 'प्लीज सब लोग हमारी फिल्म दोबारा को बॉयकॉट कीजिए। अगर आमिर खान और अक्षय कुार बॉयकॉट हो सकते हैं तो मैं भी इस लीग में शामिल होना चाहती हूं'।

अक्षय कुमार और तापसी की हुई तुलना

अक्षय कुमार और तापसी की हुई तुलना

इसके अलावा इंटरव्यू के दौरान तापसी की अक्षय कुमार से तुलना कर कहा गया कि वह उनकी तरह साल में कईं फिल्में करती हैं। इसपर तापसी पन्नू ने जवाब देते हुए कहा कि, 'अगर मेरी फीस उनकी फीस से मेल खाती तो मैं इस तारीफ को विनम्रतापूर्वक स्वीकार करूंगी लेकिन तब तक ऐसा न करें। वह सबसे ज्यादा कमाई करने और सबसे ज्यादा टैक्स अदा करने वाले एक्टर हैं और मुझे इतनी फीस नहीं मिलती।'

अनुराग ने अक्षय की कमाई पर कही ये बात

अनुराग ने अक्षय की कमाई पर कही ये बात

वहीं तापसी और अक्षय कुमार की तुलना पर डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने कहा कि, 'अक्षय कुमार दुनिया के छठे सबसे अमीर शख्स हैं।' इसका जवाब देते हुए तापसी ने कहा, 'मैं इसके आसपास भी नहीं हूं।' बता दें कि तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा 19 अगस्त को रिलीज होने वाली है।

सोशल मीडिया पर बॉयकॉट हो रहा ट्रेंड

सोशल मीडिया पर बॉयकॉट हो रहा ट्रेंड

आमिर खान के पुराने बयानों के कारण उनकी फिल्म लाल सिंह चड्ढा को लेकर सोशल मीडिया पर बॉयकॉट ट्रेंड कर रहा है। वहीं अक्षय कुमार की फिल्म रक्षाबंधन को पाकिस्तान की कॉपी स्टोरी बताकर उन्हें लगातार ट्रोल किया जा रहा है। हालांकि दोनों फिल्म रिलीज होने से पहले ही एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और आंकड़े के मुताबिक आमिर खान की मेहनत रंग लाने वाली है। देखना होगा कि, बॉयकॉट की जंग के बीच आमिर खान और अक्षय कुमार की फिल्म को फैंस का प्यार मिलेगा या नहीं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+