मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस ने शेयर की स्कूल इवेंट की तस्वीर, पहचानिए कौन हैं?

बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस ने शेयर की स्कूल इवेंट की तस्वीर, पहचानिए कौन हैं?

मुंबई, 18 सितंबर: फिल्म एक्ट्रेस तापसी पन्नू इस समय बॉलीवुड की सबसे कामयाब हीरोइनों में से एक हैं। अपनी एक्टिंग के लिए लगातार सुर्खियां बटोरने वाली तापसू सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं। तापसी ने अब अपने बचपन की एक तस्वीर पोस्ट की है। जो उनके स्कूल इवेंट की है, उनकी इस तस्वीर को उनके फैंस खूब पसंद कर रहे हैं।

स्कूल इवेंट की है तस्वीर

स्कूल इवेंट की है तस्वीर

तापसी पन्नू ने अपनी ये चाइल्डहुड फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर कर दी है। तापसी पन्नू इस तस्वीर में स्कूल यूनिफार्म में नजर आ रही । उनकी ये फोटो स्कूल के किसी इवेंट की है, जिसमें वो फर्स्ट आई हैं। तस्वीर में वो सर्टिफिकेट के साथ खड़ी हैं और मुस्कुरा रही हैं। तापसी के इस फोटो में उनकी दो चोटी हैं, जो रिबन से बधी हैं। इस तस्वीर को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा है- बहुत तेज दौड़ती है... बचपन से।

वायरल हो रही है उनकी ये तस्वीर

वायरल हो रही है उनकी ये तस्वीर

तापसी की इस तस्वीर पर लाखों लाइक आ चुके हैं और हजारों यूजर्स इस पर कमेंट कर रहे हैं। लोग कमेंट करते हुए लिख रहे हैं कि तापसी बचपन से ही टैलेंटिड थी, ये आज तस्वीर से पता चल गया है। एक यूजर ने लिखा कि आपको देखकर ही लगता है कि आप स्पोर्ट्स में काफी अच्छे रहे होंगे। ना सिर्फ उनको फॉलोवर्स ने बल्कि कई फिल्मीं सितारों ने भी इस तस्वीर के लिए तापसी की तारीफ की है।

शाहरुख खान के शाथ नजर आ सकती हैं तापसी

शाहरुख खान के शाथ नजर आ सकती हैं तापसी

तापसी पन्नू हाल के दिनों में अपने काम के लिए लगातार तारीफ पा रही हैं। तापसी आखिरी बार फिल्म 'हसीन दिलरुबा' में विक्रांत मेसी और हर्षवर्धन राणे के साथ नजर आई थीं। अब वो जल्दी ही शाहरुख खान के साथ 'लॉयन' नाम की फिल्म में नजर आ सकती हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनने वाली इस फिल्म पर काम पर काफी तेजी से काम जारी है और ये फिल्म मई 2022 तक फ्लोर पर आएगी।। फिल्म की स्क्रिप्ट राजू हिरानी के साथ राइटर अभिजात जोशी और कनिका ढिल्लों ने लिखा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+