'मैंने कई मेंढकों को किया किस' लव लाइफ पर ये क्या बोल गईं तापसी पन्नू? बताया कब करेंगी शादी

Taapsee Pannu: बॉलीवुड एक्ट्रेस तापसी पन्नू को उनके बेबाक अंदाज के लिए जाना जाता है। वह हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय देती हैं फिर चाहे उनकी पर्सनल लाइफ ही क्यों ना हो। एक्ट्रेस लंबेस समय से बैडमिंटन खिलाड़ी मैथियास बोए के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में हैं।

बता दें कि, तापसी पन्नू लगभग 11 साल से मैथियास बोए को डेट कर रही हैं। एक्ट्रेस आए दिन सोशल मीडिया पर अपने बॉयफ्रेंड के साथ फोटोज शेयर करती रहती हैं। बीते कुछ दिनों से खबरें आ रही हैं कि एक्ट्रेस जल्द ही अपने बॉयफ्रेंड संग शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। वहीं अब तापसी पन्नू ने खुद अपनी लव लाइफ को लेकर एक शॉकिंग खुलासा किया है।

taapsee pannu

जूम के साथ बातचीत करते हुए तापसी पन्नू ने कहा कि, 'किसी के जीवन में यह ज़बरदस्ती उकसाना है। हर कोई ये अच्छे से जानता है कि मुझे जब शादी करनी होगी तो इस बारे में सबको पता चल जाएगा। मुझे जब इसकी अनाउंसमेंट करनी होगी तो मैं कर दूंगी। ऐसा नहीं है कि मैं कुछ ऐसा कर रही हूं जो गैरकानूनी है। आपने मुझसे शादी करने की उम्मीद नहीं की थी या क्या? इसलिए जब मुझे करनी होगी तो मैं इस बारे में बता दूंगी।'

तापसी पन्नू ने इसके आगे अपनी लव लाइफ का खुलासा करते हुए कहा कि, 'राजकुमार तक पहुंचने से पहले मुझे कई मेंढकों को किस करना पड़ा था। लेकिन आखिरकार जब मैं बड़ी हुई और जब मैंने काम करना शुरू किया, तो यह वही आदमी था और ऐसा इसलिए था क्योंकि वह लड़का नहीं था, आदमी था। और यह बहुत बड़ा अंतर है।'

तापसी पन्नू के वर्कफ्रंट की बात करें तो उन्हें आखिरी बार शाहरुख खान की फिल्म डंकी में देखा गया था। जो कि पिछले साल 21 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इसके अलावा एक्ट्रेस जल्द ही अपनी अगली फिल्म 'फर आई हसीन दिलरुबा' में नजर आएंगी। जो कि ओटीटी नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी। इस फिल्म में तापसी के अलावा विक्रांत मेसी और सनी कौशल लीड रोल में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+