तापसी पन्नू की पैपराजी से हुई ऐसी गंदी बहस, एक्ट्रेस ने जोड़े हाथ और कहा- 'हां, मैं गलत हूं...'
तापसी पन्नू अपनी अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में पहुंची थीं। यहां पैपराजी करीब 3 घंटे से उनका इंतजार कर रहे थे। इस प्रमोशनल इवेंट के दौरान तापसी की पैपराजी संग गंदी बहस हो गई।
मुंबई, 9 अगस्तः एक्ट्रेस तापसी पन्नू फिलहाल सुर्खियों में छाई हुई हैं। पिछले कुछ दिनों से कैमरे के सामने तापसी बड़े बड़े बयान देने में व्यस्त हैं। हाल ही में उन्होंने फिल्म मेकर करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 7' में न बुलाए जाने को लेकर कहा था- मेरी सेक्स लाइफ ज्यादा रोचक नहीं है और यही कारण है मुझे शो में न बुलाने का। इसके बाद उन्होंने अक्षय कुमार के सबसे ज्यादा टैक्स पे करने पर कहा था- अक्षय जितना टैक्स भरते हैं उतनी तो मेरी कमाई है। आपको बता दें कि तापसी इस समय अपनी फिल्म 'दोबारा' के प्रमोशन में काफी बिजी हैं। हाल ही में तापसी पन्नू अपनी अपकमिंग फिल्म को प्रमोट करने मुंबई के मीठीबाई कॉलेज में पहुंची थीं। यहां पैपराजी करीब 3 घंटे से उनका इंतजार कर रहे थे। इस प्रमोशनल इवेंट के दौरान तापसी की पैपराजी संग गंदी बहस हो गई। आइए आपको बताते हैं क्या है मामला।

तापसी ने पैपराजी पर किया गुस्सा
तापसी पन्नू अपनी अपकमिंग फिल्म दोबारा के प्रमोशन के लिए मुंबई के मीठीबाई कॉलेज पहुंची थीं। जैसे ही वह वेन्यू पर पहुंचीं, वह सीधे अंदर जाने लगीं। करीब 3 घंटे से कॉलेज के बाहर इंतजार कर रहे पैपराजी ने उन्हें आवाज देकर रोकने की कोशिश की ताकि वह कुछ तस्वीरें क्लिक कर सकें, लेकिन तापसी पन्नू नहीं रुकीं। पैपराजी ने तेज आवाज में कहना शुरू कर दिया कि तापसी लेट आई हैं और वह लोग काफी देर से उनका इंतजार कर रहे थे। इसी बात पर तापसी पन्नू की पैपराजी से बहस हो गई। आखिर में उन्होंने हाथ जोड़ लिए और कहा- मैं गलत हूं। दरअसल एक्टर ही हमेशा गलत होता है।
तापसी पन्नू की बहस का वीडियो वायरल
सोशल मीडिया पर तापसी पन्नू और पैपराजी की इस गंदी बहस का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पैपराजी तापसी को कह रहे हैं- तापसी जी, रुकिए, रुकिए...अरे रुकिए, रुकिए। लेकिन तापसी पन्नू रुकने का नाम नहीं लेतीं और सीधे अंदर चली जाती हैं। तभी एक पैपराजी की आवाज आती है कि अरे तापसी मैम, दो मिनट तो रुकिए हम कबसे खड़े आपका इंतजार कर रहे हैं। आप लेट हो गईं।

तापसी बोलीं- चिल्ला क्यों रहे हो? मेरी क्या गलती है?
पैपराजी की ये बात सुनते ही तापसी कहती हैं- रुक क्यों नहीं रही हूं? मुझे जाना है अंदर लेट हो रही हूं। इस पर पैपराजी बोलते हैं कि हम भी साढ़े चार बजे से यहां खड़े हैं। इसी पर तापसी पन्नू की पैपराजी के साथ बहस हो जाती है। वह पैपराजी से कहती हैं- आप डांट क्यूं रहे हो? मेरी क्या गलती है इसमें? मुझे ऐसे क्यों सुना रहे हो? एक और पैपराजी ने कहा- सुना नहीं रहे, आप अंदर जा रहे थे इसलिए हमने कहा रुकने को।

तापसी पन्नू की पैपराजी संग हुई गंदी बहस
तापसी और पैपराजी की बात यहीं नहीं रुकती बल्कि उनकी बहस और ज्यादा बढ़ जाती है। तापसी पन्नू फिर उस पैपराजी से कहती हैं, 'मुझे बोला गया है रेडी हैं वो। मुझे जो बोला गया है मैं वो कर रही हूं। आप मेरे ऊपर क्यों चिल्ला रहे हो? आप मुझसे इज्जत से बात कीजिए। मैं अपना काम कर रही हूं। मुझे जिस टाइम पर बुलाया गया था, मैं हर जगह उस टाइम पर पहुंच रही हूं। आप मुझसे तमीज से बात कीजिए, मैं आपसे तमीज से बात करूंगी। उन्होंने आगे कहा- आपने मुझसे तमीज से बात नहीं की। कैमरा मुझ पर है न तो मेरी साइड दिख रही है। एक बार कैमरा आप पर होता न, आपको पता चलता कि आप किस तरीके से बात कर रहे हैं।
तापसी ने कहा- एक्टर ही हमेशा गलत होता है
इसी बीच कुछ पैपराजी बीच-बचाव करके मामला शांत करने की कोशिश करने लगते हैं, लेकिन तापसी कहती हैं कि उनसे तमीज से बात नहीं की गई। वहीं पैपराजी बोलने लगते हैं- हम इतनी देर से वेट कर रहे हैं। आखिरकार तापसी पन्नू पैपराजी के सामने हाथ जोड़ लेती हैं और कहती हैं- हां मैं गलत हूं। आप ही हमेशा सही होते हो, एक्टर हमेशा ही गलत होता है।
वीडियो पर लोगों ने दिया ऐसा रिएक्शन
तापसी पन्नू का ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस वीडियो पर जमकर कमेंट्स कर रहे हैं। जहां कुछ यूजर्स पैपराजी के फेवर में बोलते नजर आ रहे हैं तो वहीं कुछ लोग तापसी पन्नू को सही ठहरा रहे हैं। हालांकि ऐसा पहली बार ही हुआ है कि तापसी पन्नू इतना ज्यादा गुस्से में किसी पैपराजी से बहस पर उतरी हों। आपको बता दें कि तापसी पन्नू की फिल्म दोबारा आगामी 19 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।












Click it and Unblock the Notifications