T20 World Cup: जानबूझकर मैच देखने के लिए पालयट ने उड़ान में की देरी, आयुष्मान खुराना का खुलासा
T20 India vs Pakistan match: टी20 वर्ल्ड कप मैच में पाकिस्तान पर भारत की रोमांचक जीत का हर कोई जश्न मना रहा है। वहीं इससे जुड़े किस्से भी शेयर कर रहे हैं। हाल ही में कांग्रेस नेता शशि थरूर ने बताया था कि उन्होंने मैच देखने के लिए अपनी फ्लाइट छोड़ दी। तो अब बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना ने भी मैच से जुड़ा ऐसा किस्सा शेयर किया है, जिसको जानने के बाद फैंस हैरान हैं। आयुष्मान खुराना ने खुलासा किया कि पायलट ने जानबूझकर भारत-पाक मैच देखने के लिए मुंबई-चंडीगढ़ फ्लाइट में देरी की।

आयुष्मान खुराना का खुलासा पायलट ने उड़ान में की देरी
एक्टर आयुष्मान खुराना ने रविवार को अपनी फ्लाइट में हुए एक वाक्ये को सोशल मीडिया पर शेयर किया, जिसको सुनाकर हर कोई हैरान रह गया। 'डॉक्टर जी' अभिनेता ने खुलासा किया कि वह मुंबई से अपने होम टाउन चंडीगढ़ की जर्नी के दौरान कर रहे थे, भारत Vs पाकिस्तान के टी 20 मैच की वजह से फ्लाइट 5 मिनट की देरी से उड़ी और किसी ने कोई शिकायत भी नहीं की।

'यह कहानी मेरी आने वाली पीढ़ियों के लिए'
एक्टर ने एक साथ तीन ट्वीट किए। अपने पहले ट्वीट में खुराना ने बताया, "यह कहानी मेरी आने वाली पीढ़ियों के लिए है। मैंने उड़ान भरने से ठीक पहले मुंबई-चंडीगढ़ फ्लाइट के अंदर अंतिम दो ओवर देखें और यात्री भी अपने सेल फोन से चिपके हुए थे। मुझे यकीन है कि क्रिकेट के दीवाने पायलट ने जानबूझकर इसमें 5 मिनट की देरी की, और किसी ने शिकायत नहीं की।

'फ्लाइट कैप्टन द्वारा शानदार टाइमिंग'
दिलचस्प बात यह है कि आयुष्मान ने आगे खुलासा किया कि यात्रियों ने जीत के पल का जश्न मनाया। उस समय पायलट ने चतुराई से अपनी टेक-ऑफ प्रक्रिया शुरू की। अभिनेता ने कहा, "पांड्या और डीके आउट हो गए। फिर आश्विन आए। वाइड बॉल का कूल अंदाज, अच्छा छोड़ा। लास्ट रन बनाए। मैंने कभी किसी विमान के अंदर तालियों की गड़गड़ाहट नहीं देखी। यह सब तब हो रहा था, जब हम रनवे पर पूरी ताकत से उतर रहे थे। फ्लाइट कैप्टन द्वारा शानदार टाइमिंग। "

एक्टर ने बताई यह बात
और आखिर में आयुष्मान ने उस माहौल को फोन में ना कैद करने का अफसोस भी जताया और बताया कि," काश मैं इसे अपने फोन पर रिकॉर्ड कर पाता। लेकिन मुझे स्वीकार करने दो, मैं इन चीजों को करने में सामाजिक रूप से अजीब हूं। साथ ही मैं इस अनुभव को जीना चाहता था। एक दिन पहले दिवाली लाने के लिए टीम इंडिया और विराट को धन्यवाद। #INDvsPAK" एक्टर का ट्वीट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया हैं और फैंस अपने अलग-अलग रिएक्शन दे रहे हैं।












Click it and Unblock the Notifications