Swara Bhasker का हमेशा के लिए बंद हुआ ट्विटर अकाउंट, सोशल मीडिया पर भड़कीं एक्ट्रेस, खुद बताई वजह
Swara Bhasker: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अपने विवादित बयानों को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वह सोशल मीडिया के जरिए हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। लेकिन अब एक्ट्रेस ट्विटर अकाउंट सस्पेंड कर दिया गया। जिसकी भड़ास उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट शेयर कर निकाली और बताया कि आखिर ऐसा क्यों हुआ।
स्वरा ने X से मिली नोटिस की स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, "ये सब कुछ हंसी मजाक जैसा है!!!! प्रिय X, दो ट्वीट्स में दो इमेजेस को 'कॉपीराइट उल्लंघन' के तौर पर मार्क किया गया है, जिसके कारण मेरा अकाउंट लॉक/डिसेबल कर दिया गया है और स्थायी सस्पेंशन की मंजूरी मिल गई है।"

स्वरा ने ये भी बताया कि उनके ट्वीट्स में कौन सी पोस्ट को उल्लंघन माना गया। एक्ट्रेस ने लिखा, "एक पोस्ट में एक नारंगी बैकग्राउंड में हिंदी देवनागरी में लिखा हुआ था 'गांधी हम शर्मिंदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं', जो भारत के प्रगतिशील आंदोलन का एक लोकप्रिय नारा है। इसमें कोई कॉपीराइट उल्लंघन नहीं है, ये एक आधुनिक शहरी लोक मुहावरा है।"
स्वरा ने यह भी सवाल उठाया कि उनकी बेटी की तस्वीर को कॉपीराइट उल्लंघन कैसे माना जा सकता है। एक्ट्रेस ने लिखा, "दूसरी इमेज में मेरी अपनी बेटी का फोटो है, जिसमें उसका चेहरा छिपा हुआ है और वो भारतीय झंडा लहरा रही है, और लिखा है 'हैप्पी रिपब्लिक डे इंडिया'। यह कैसे कॉपीराइट उल्लंघन हो सकता है? मेरी बेटी की तस्वीर पर किसका कॉपीराइट हो सकता है?" स्वरा का मानना है कि ये किसी भी कानूनी परिभाषा के मुताबिक नहीं हैं।
ये भी पढ़ें: Swara Bhasker ने मुस्लिम पति और 15 महीने की बेटी के साथ किया ऐसा काम, वीडियो हुआ वायरल
स्वरा ने यह भी कहा कि अगर इन ट्वीट्स को रिपोर्ट किया गया है, तो इसका उद्देश्य उनको परेशान करना है। एक्ट्रेस ने कहा, "अगर इन ट्वीट्स को बहुत बार रिपोर्ट किया गया है, तो यह मुझे परेशान करने के लिए किया गया है और मेरी अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को दबाने की कोशिश की जा रही है। कृपया अपने निर्णय पर पुनः विचार करें और इसे उलटें। धन्यवाद, स्वरा भास्कर।"
स्वरा भास्कर के वर्कफ्रंट की बात करें, उन्हें आखिरी बार 2022 की फिल्म 'मीमांसा' में देखा गया था और वे जल्द ही 'मिसेज फलानी' में नजर आएंगी। वहीं पर्सनल लाइफ की बात करें तो एक्ट्रेस ने 2023 में राजनेता फहद अहमद से शादी की और उसी साल उनकी बेटी राबिया का जन्म हुआ। स्वरा अपने राजनीतिक विचारों को लेकर सोशल मीडिया पर अक्सर पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
ये भी पढ़ें: Swara Bhasker ने बेटी को ब्रेस्टफीडिंग कराते हुए कार में किया ऐसा काम, फोटो हुई वायरल और फिर जो हुआ












Click it and Unblock the Notifications