Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

'पठान' ने कमाए 1000 करोड़ तो Swara Bhasker ने बायकॉट गैंग की लगाई क्लास, ट्वीट कर लिखी ये बात

स्वरा भास्कर का एक ट्वीट सामने आया है जिसमें उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म पठान की जमकर तारीफ की है। साथ ही उन्होंने बायकॉट बॉलीवुड गैंग पर भी तंज कसा है।

Swara Bhasker On Pathaan Movie: बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने फिल्म पठान से बड़े पर्दे पर जबरदस्त वापसी की है। 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म ने अब तक कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं। सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर हुए विरोध के बावजूद ये फिल्म वर्ल्डवाइड एक हजार करोड़ रुपये कमाने वाली पहली हिंदी फिल्म बन चुकी है। इस बीच बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर का एक ट्वीट सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें उन्होंने शाहरुख खान की फिल्म पठान की जमकर तारीफ की है। इसके साथ ही उन्होंने बायकॉट गैंग पर जमकर निशाना साधा।

पठान ने किया 1000 करोड़ का कलेक्शन पार

पठान ने किया 1000 करोड़ का कलेक्शन पार

बता दें कि, शाहरुख खान की फिल्म पठान ने हाल ही में 1000 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है। जिसकी जानकारी YRF ने अपने ट्वीट के जरिए दी। उन्होंने ये जानकारी देते हुए बताया कि फिल्म ने अब एक और नया रिकॉर्ड बना लिया है। अब बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर ने उनका ये ट्वीट रिट्वीट करते हुए बायकॉट गैंग पर तंज कसा।

स्वरा भास्कर ने बायकॉट गैंग पर कसा तंज

इस ट्वीट को शेयर करते हुए एक्ट्रेस ने ट्वीट कर लिखा, 'बायकॉट गैंग, हग्गा, जेम्स ऑफ बॉलीवुड आदि को बधाई।' स्वरा भास्कर ने अपने इस ट्वीट के जरिए उन बॉलीवुड गैंग पर तंज कसा है जिन्होंने फिल्म रिलीज होने से पहले सोशल मीडिया पर खूब विरोध किया था। फिलहाल एक्ट्रेस का ये ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

फिल्म पठान ने इस फिल्मों को भी पछाड़ा

फिल्म पठान ने इस फिल्मों को भी पछाड़ा

बता दें कि, फिल्म पठान ने 1000 करोड़ का कलेक्शन कर साउथ की सुपरहिट फिल्में बाहुबली 2 और केजीएफ 2 को पछाड़ा है। फिल्म पठान से पहले इन फिल्मों ने 1000 करोड़ का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन किया था। इसके अलावा पठान ने आमिर खान की दंगल का भी रिकॉर्ड तोड़ा था। जी हां, फिल्म दंगल ने ग्लोबल बॉक्स ऑफिस पर एक हजार करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया।

इस दिन रिलीज हुई थी फिल्म पठान

इस दिन रिलीज हुई थी फिल्म पठान

फिल्म जीरो के बाद शाहरुख खान ने चार साल बाद पठान से बड़े पर्दे पर वापसी की है। फिल्म में शाहरुख के अलावा दीपिका पादुकोण, जॉन अब्राहम डिंपल कपाड़िया और आशुतोष राणा लीड रोल में नजर आए। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बनी फिल्म 25 जनवरी को रिलीज हुई थी। अब देखना होगा कि आने वाले दिनों में फिल्म पठान और कितने रिकॉर्ड तोड़ने में कामयाब हो पाती है।

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

शाहरुख खान का वर्कफ्रंट

वहीं शाहरुख खान के वर्कफ्रंट की बात करें, पठान के बाद अब वह जल्द ही अपनी अगली फिल्म जवान में नजर आएंगे। जिसमें उनके साथ पहली बार साउथ एक्ट्रेस नयनतारा लीड रोल में दिखेंगी। ये फिल्म 2 जून 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसके अलावा एक्टर इस साल फिल्म डंकी में भी नजर आएंगे।

Recommended Video

    Swara Bhaskar ने ही नहीं इन Political leaders ने भी की है Interfaith Marriages | वनइंडिया हिंदी

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+