Swara Bhasker Pregnancy: क्या जल्द मां बनने वाली हैं Swara Bhasker? सोशल मीडिया पर चल रही खबरों का जानें सच
स्वरा भास्कर एक बार फिर चर्चा में आ गई। सोशल मीडिया पर दावा किया जा रहा है कि एक्ट्रेस जल्द ही मां बनने वाली हैं। चलिए जानते हैं कि आखिर इसकी सच्चाई क्या है।

Swara Bhasker Pregnancy Rumours: बॉलीवुड एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती हैं। एक्ट्रेस अपनी बेबाक अंदाज के लिए जानी जाती हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी खुलकर राय रखती हैं। लेकिन इस बार एक्ट्रेस किसी और वजह से लाइमलाइट में आ गईं।
क्या प्रेग्नेंट हैं स्वरा भास्कर?
ट्विटर पर कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि स्वरा भास्कर प्रेग्नेंट हैं। वह इस साल जुलाई में बच्चे को जन्म दे सकती हैं। सोशल मीडिया पर इसका स्क्रीनशॉट वायरल हो रहा है। लेकिन बाद में एक न्यूज पोर्टल ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर पर इसकी पूरी सच्चाई बताई। आइए जानते हैं कि आखिर इस खबर में कितनी सच्चाई है।
सोशल मीडिया पर खबरों की क्या है सच्चाई?
जिस न्यूज पोर्टल ने स्वरा भास्कर की प्रेग्नेंसी की फेक खबर चलाई थी उसी ने अपने ऑफिशियल ट्विटर पर इन खबरों का खंडन किया। उन्होंने साफ साफ इन खबरों को झूठा और बेहुदा बताया। न्यूज पोर्टल ने ट्वीट कर लिखा, 'एक्ट्रेस स्वरा भास्कर से जुड़ा ये फेक ट्वीट सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है जो कि पूरी तरह से फर्जी है। हमने ऐसा कोई भी ट्वीट नहीं किया।'
न्यूज पोर्टल ने फैलाई झूठी खबरें
फिलहाल स्वरा भास्कर ने इन खबरों पर अपनी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। लेकिन सोशल मीडिया पर उन्हें प्रेग्नेंसी की वजह से ट्रोल किया जाने लगा। कुछ लोग दावा कर रहे हैं कि एक्ट्रेस शादी से पहले ही प्रेग्नेंट थीं। हालांकि ये खबर पूरी तरह से फर्जी है। एक्ट्रेस फिलहाल अपने शादीशुदा जीवन को एंजॉय कर रही हैं।
फहद अहमद से हुई स्वरा भास्कर की शादी
आपको बता दें कि, चार महीने पहले फरवरी 2023 को स्वरा भास्कर ने समाजवादी पार्टी के नेता फहद अहमद से कागजी तौर पर शादी की थी। इसके बाद दोनों ने एक रिसेप्शन पार्टी का आयोजन किया जिसमें बॉलीवुड जगत से लेकर तमाम राजनीतिक नेता और उनके करीबी दोस्त शामिल हुए थे। फिलहाल एक्ट्रेस अब अपने करियर पर फोकस कर रही हैं और जल्द ही अपनी अगली फिल्म का ऐलान कर सकती हैं।












Click it and Unblock the Notifications