Swara Bhasker Trolled: 'भैय्या से सीधे सैइयां'...स्वरा भास्कर पर भड़के लोग, जानिए क्या है माजरा?

Swara Bhasker Wedding: स्वरा ने 16 फरवरी को सोशल मीडिया पर तस्वीरें अपलोड करके अपनी और फहाद की शादी की खुशखबरी दी है।फहाद सपा युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैं।

Swara Bhaskar Trolled

Swara Bhasker Trolled (स्वरा भास्कर ने की मुस्लिम से शादी) : बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर ने अपनी शादी की खबर देकर हर किसी को चौंका दिया है। उनके फैंस जहां उनके इस सरप्राइज का जश्न मना रहे हैं वहीं दूसरी ओर कुछ लोग उनकी जमकर खिंचाई भी कर रहे हैं और इसी वजह स्वरा एक बार फिर से सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रही है। दरअसल जैसे ही 16 फरवरी को स्वरा भास्कर ने ट्विटर के जरिए लोगों को सूचना दी कि वो राजनेता फहाद अहमद के साथ शादी के बंधन में बंध गईं है, वैसे ही उनका 2 फरवरी वाला ट्वीट वायरल हो गया, जिसमें उन्होंने अपने पति को भाई कहकर संबोधित किया है, बस फिर क्या था उनके आलोचकों को मौका मिल गया और लोग उन्हें इस बात के लिए जमकर ट्रोल करने लगे।

स्वरा ने फहाद अहमद को कहा था 'भैया'

स्वरा ने फहाद अहमद को कहा था 'भैया'

आपको बता दें कि 2 फरवरी को फहाद अहमद का जन्मदिन था, जिन्हें शुभकामनाएं देते हुए स्वरा ने अपनी और फहाद की एक तस्वीर शेयर की थी और पोस्ट में लिखा था कि 'जन्मदिन मुबारक फ़हाद मियां! भाई का कॉन्फ़िडेंस बरकरार रहे :) @FahadZirarAhmad, खुश रहो, आबाद रहो.. उम्र हो रही है अब शादी कर लो! 🤣🤣🤓🤓💛💛Have a great birthday & a fantastic year dost! ✨

'शुक्रिया ज़र्रानवाज़ी का दोस्त 💛'

'शुक्रिया ज़र्रानवाज़ी का दोस्त 💛'

जिसके जवाब में फहाद अहमद ने इसे ट्वीट को री-ट्वीट किया था और लिखा था कि 'शुक्रिया ज़र्रानवाज़ी का दोस्त 💛, भाई के कॉन्फिडेंस ने तो झंडे गाड़े है वो तो बरकरार रहना ज़रूरी है....और हां, तुमने वादा किया था तुम मेरी शादी में आओगे तो वक़्त निकालो....लड़की मैंने ढूँढ ली है 😎😎😎'

'भैय्या से सीधा सैइयां', भड़के लोग

'भैय्या से सीधा सैइयां', भड़के लोग

तब किसी को अंदाजा नहीं था कि फहाद ने यहां जो लड़की शादी के लिए खोजी है, वो कोई और नहीं बल्कि खुद स्वरा हैं। लेकिन इस पोस्ट के कल वायरल होते ही लोगों का गुस्सा स्वरा पर भड़क गया और वो उनकी आलोचना करने लग गए। कुछ लोगों ने लिखा कि आखिर 'भैय्या से सीधे सैइयां शर्म करो', तो किसी ने लिखा कि 'अरे तुम दोनो तो भाई बहन थे ना।'

Anupamaa : कौन हैं अनुपमा की जिंदगी में भूचाल लाने वाली 'माया'?

हिंदू-मुस्लिम विवाह

केवल इसी बात के लिए नहीं बल्कि स्वरा हिंदू-मुस्लिम विवाह के लिए भी जमकर ट्रोल हो रही हैं, एक ओर जहां ट्रोलर्स स्वरा की खिंचाई करने में लगे हैं, वहीं दूसरी ओर उनके फैंस उनकी सुंदरता की तारीफ करते नहीं थक रहे। कुल मिलाकार स्वरा और फहाद इस वक्त सोशल मीडिया पर आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं।

शादी की खुशखबरी खास अंदाज में दी

आपको बता दें कि स्वरा ने 16 फरवरी को सोशल मीडिया पर तस्वीरें अपलोड करके अपनी और फहाद की शादी की खुशखबरी दी हैं।फहाद अहमद बरेली के बहेड़ी कस्बा के रहने वाले हैं, वो सपा युवजन सभा के महाराष्ट्र प्रदेश अध्यक्ष हैं और उम्र में स्वरा से चार साल छोटे हैं। सपा नेता से शादी करने के बाद अटकलें लगाई जा रही हैं कि वो भी सपा में शामिल हो सकती है।

स्वरा-फहाद की शादी 6 जनवरी को हुई थी

अपनी शादी की खबर देते हुए स्वरा ने ये भी खुलासा किया है कि उनकी और फहाद की शादी 6 जनवरी को हुई थी और 2 मिनट 5 सेकेंड का वीडियो पोस्ट करके अपनी प्रेमकहानी भी बयां की है, उनका कहना है कि फहाद से उनकी पहली मुलाकात 2019 में एक प्रोटेस्ट के दौरान हुई थी, फिर दोनों दोस्त बने और इसके बाद दोनों की दोस्ती प्रेम में बदल गई और आज दोनों मियां-बीवी बन गए।

Recommended Video

    Swara Bhasker Marriage: स्वरा भास्कर ने Fahad Ahmad से की शादी, कौन हैं वो ? | वनइंडिया हिंदी

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+