करीना-सैफ के छोटे बेटे जहांगीर के नाम पर मचे बवाल पर भड़की स्वरा भाष्कर, बोलीं- बड़े गधे हो
मुंबई, 11 अगस्त। बॉलीवुड ऐक्ट्रेस करीना कपूर और सैफ अली खान के छोटे बेटे के नाम को लेकर उनको एक बार फिर ट्रोल किया जा रहा है। दरअसल, करीना कपूर ने अपनी हाल ही में अपनी लिखी एक बुक रिलीज की है जिसमें उन्होंने खुलासा किया है कि उनके छोटे बेटे का नाम जेह नहीं जहांगीर अली खान है। जिसके बाद करीना और सैफ ट्रोलर्स के निशाने पर आ गए। लेकिन करीना और सैफ ने तो इस मुद्दे पर अभी तक चुप्पी साध रखी है लेकिन स्वरा भाष्कर ने सोशल मीडिया पर ट्रोलर्स की जमकर क्लास लगाई है। वहीं सैफ की बहन सबा ने भी इस पर रिएक्शन दिया है।

बेटे का जहांगीर नाम रखने पर ट्रोल हुईं करीना
बता दें ट्रोलर्स आलोचना करते हुए आपत्ति जता रहे हैं और कह रहे हैं कि करीना ने तैमूर के बाद अब मुगल बादशाह जहांगीर पर अपने छोटे बेटे का नाम रखा है। वहीं स्वरा ने जहांगीर नाम की आलोचना करने वाले लोगों को तीखी प्रतिक्रिया दी है।

ट्रोलर्स पर भड़की स्वरा भाष्कर बोलीं- बड़े गधे हो
स्वरा ने पोस्ट में लिखा, 'किसी दंपती ने अपने बच्चों के नाम रखे हैं, और वे दंपती आप नहीं हैं - पर आपकी इस पर राय है कि नाम क्या हैं और क्यूं हैं और आपके दिमाग में ये एक मुद्दा है; जिससे आपकी भावनाएं आहत हैं, तो आप इस दुनिया के सबसे बड़े गधों में एक हैं।'

सैफ अली खान की बहन सबा ने लिखा- नाम में क्या रखा है
सैफ अली खान की बहन सबा अली खान करीना के सपोर्ट में आ चुकी है। उन्होंने भी ट्रोलर्स की क्लास लगाते हुए एक पोस्ट शेयर की है। सबा खान ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक स्टोरी साझा करते हुए सबा अली खान ने सोशल मीडिया पर मौजूद लोगों से सवाल पूछते हुए सवाल किया कि 'नाम में क्या रखा है। प्यार करें जिए और जीने दें। बच्चे भगवान का आशीर्वाद होते हैं। सबा अली खान अक्सर अपने परिवार के साथ सोशल मीडिया पर तस्वीरें साझा करती हैं।

करीना कपूर प्रेग्नेंसी बाइबल में किए कई खुलासे
बता दें करीना कपूर ने अपने दूसरे बेटे को 21 फरवरी 2021 को जन्म दिया पहले इस बच्चे का नाम जेह बताया गया लेकिन करीना ने अपनी बुक करीना कपूर प्रेग्नेंसी बाइबल में खुलासा किया कि उनके छोटे बेटे का नाम जेह नहीं जहांगीर है। करीना कपूर का पहला बेटा तैमूर जहां सुर्खियों में छाया रहता है वहीं दूसरे बेटे जेह को करीना ने मीडिया की नजरों से दूर रखा है। आज तक उसकी फोटो किसी ने नहीं देखी है। याद रहे तैमूर नाम पर भी लोगों ने जमकर विरोध जताया था।

इस फिल्म में नजर आएंगी करीना कपूर
वर्कफ्रंट की बात करें तो करीना अब अगली फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' में आमिर खान के साथ नजर आएंगी। इस साल क्रिसमस पर रिलीज होगी। जिसकी शूटिंग अभी कश्मीर और लद्दाख में भी हुई। आमिर खान की इस फिल्म को लोगों को बेसब्री से इंतजार है।












Click it and Unblock the Notifications