क्या सुजैन खान ने ऋतिक रोशन को दिया था धोखा? हुआ देश का सबसे महंगा तलाक, एलिमनी में मिले 380 करोड़ और....

Hrithik Roshan and Sussanne Khan Divorce: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन इन दिनों अपनी सुपरहिट फिल्म फाइटर को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। उनकी ये फिल्म लोगों को खूब पसंद आ रही है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी अच्छी कमाई कर रही है।

ऋतिक रोशन की नई गर्लफ्रेंड सबा आजाद
ऋतिक रोशन न सिर्फ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते हैं बल्कि लोग उनके हैंडसम लुक के भी दीवाने हैं। वह अपनी फिटनेस के साथ साथ अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर भी सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इन दिनों ऋतिक रोशन अपनी नई गर्लफ्रेंड सबा आजाद के साथ हर जगह नजर आते हैं।

Hrithik Roshan

शादी के 14 साल बाद ऋतिक ने दिया था तलाक
सिंगर और एक्ट्रेस सबा अजाद के साथ रिलेशनशिप से पहले ऋतिक रोशन ने अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड सुजैन खान के साथ शादी की थी। लेकिन धीरे-धीरे दोनों के रिश्ते में दरार आने लगी थी और उन्होंने शादी के 14 साल बाद एक दूसरे से अलग होने का फैसला कर लिया था।

साल 2000 में हुई थी ऋतिक-सुजैन की शादी
आपको बता दें कि साल 2000 में ऋतिक रोशन ने अपनी खास दोस्त सुजैन खान से शादी की थी। हालांकि पत्नी सुजैन खान से तलाक लेना उन्हें काफी ज्यादा मंहगा पड़ गया था। कहा जाता है कि इस बॉलीवुड कपल का तलाक देश का सबसे महंगा तलाक था।

सुजैन खान को पहली नजर में दिल दे बैठे थे ऋतिक
ऋतिक रोशन अपने बचपन के प्यार सुजैन खान को पहली नजर में ही दिल दे बैठे थे। शादी के बाद दोनों काफी खुश थे। दोनों के दो बेटे भी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस कपल में अलगाव की वजह एक्टर ऋतिक रोशन के अफेयर की खबरें थीं। ऋतिक रोशन का नाम बारबरा मोरी, कंगना रनौत, कैटरीना कैफ जैसी कई हीरोइनों के साथ जोड़ा जा रहा था।

अर्जुन रामपाल से सुजैन खान का रिश्ता
वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स दावा कर रही थीं कि सुजैन खान की नजदीकियां बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल से बढ़ने लगी थीं। ऐसे में ऋतिक और सुजैन के बीच मनमुटाव शुरू हो गया था। दोनों अपने रिश्ते को लेकर आपस में झगड़ने लगे थे।

एलिमनी में सुजैन को मिले थे 380 करोड़ रुपए
आखिरकार दोनों ने शादी के 14 साल बाद अलग होने का फैसला कर लिया था। उनके इस फैसले से पूरी इंडस्ट्री में हंगामा मच गया था। वहीं मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ऋतिक रोशन ने सुजैन खान से अलग होने के बाद एलिमनी के तौर पर अपनी एक्स पत्नी को 380 करोड़ रुपए दिए थे। ऐसे में इस तलाक को बॉलीवुड इंडस्ट्री के साथ साथ देश का सबसे महंगा तलाक कहा जाता है। हालांकि दोनों की तलाक की सही वजह कभी भी सामने नहीं आ पाई। फिलहाल दोनों अपनी अपनी जिंदगी में खुश हैं और मिलकर बच्चों की देखभाल कर रहे हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+