वेकेशन के लिए सुजैन खान और अर्सलान करना पड़ा प्लान कैंसल, इस गलती की वजह से वापस लौटे घर
Sussanne Khan And Arslan Goni: बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ सुजैन खान तलाक के बाद अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। दोनों की आए दिन फोटोज और वीडियो सोशल मीडिया पर छाई रहती है। अब हाल ही में ये कपल मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट हुआ। लेकिन नए साल के मौके पर वेकेशन पर जाने से पहले अर्सलान से एक गलती हो गई जिसके कारण उन्हें घर वापस लौटना पड़ा।
आपको बता दें कि, नए साल के मौके पर वेकेशन मनाने के लिए सुजैन खान और अर्सलान गोनी शनिवार की सुबह मुंबई एयरपोर्ट पर पहुंचे। सोशल मीडिया पर दोनों का वीडियो वायरल हो रहा है। इस दौरान दोनों काफी जल्दी में नजर आए। एयरपोर्ट पर चेक इन करने के दौरान अर्सलान के पास कुछ डॉक्यूमेंट्स नहीं थे। जिसकी वजह से उनका प्लान कैंसिल हो गया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि, सुज़ैन खान और अर्सलान गोनी को एयरपोर्ट पर सारे डॉक्यूमेंट्स दिखाने के लिए जब कहा गया तो सबसे पहले सुजैन दिखाती हैं और उनके पास पासपोर्ट भी होता है। लेकिन अर्सलान अपना पासपोर्ट भूल गए। इस बारे में वह सुजैन को बताते हैं तो हैरान रह जाती हैं। उनकी इस गलती की वजह से पूरा नए साल का सेलिब्रेशन का प्लान कैंसिल करना पड़ा और दोनों उल्टे पैर अपने घर भागे। क्योंकि उन्हें एंट्री करने की इजाजत नहीं मिली। अब ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
अब इस वीडियो के सामने आने के बाद फैंस ने मजे लेने शुरू किए। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'ये लोग सिर्फ मीडिया के सामने आने के लिए ये सब करते हैं।' एक अन्य यूजर ने लिखा, 'कहीं जाना भी था या सिर्फ एयरपोर्ट पर फोटो क्लिक कराने आए थे।' एक ने लिखा, 'लगता है स्टाइल मारनी थी इसलिए आए थे ऋतिक होता तो चले भी जाते।'
बता दें कि, ऋतिक रोशन और सुजैन खान का साल 2014 में तलाक हो गया था। दोनों अपने बच्चों की मिलकर पैरेंटिंग कर रहे हैं। हालांकि तलाक के बाद दोनों अपनी लाइफ में आगे बढ़ चुके हैं लेकिन आज भी दोनों के बीच काफी अच्छा बॉन्ड है। जहां एक तरफ सुजैन खान अर्सलान गोनी को डेट कर रही हैं। वहीं ऋतिक रोशन को भी उनका नया प्यार सबा आजाद मिल गया। लेकिन वह अपने इस रिश्ते को प्राइवेट रखना पसंद करते हैं।












Click it and Unblock the Notifications