इस शख्स के प्यार में पागल थीं सुष्मिता सेन, पहले बॉयफ्रेंड ने छोड़ दी थी नौकरी और फिर जो हुआ.....

Sushmita Sen: सुष्मिता सेन ने साल 1994 में मिस यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इस ताज को जीतने के बाद वह रातोंरात पूरी दुनिया में फेमस हो गई थीं। उन्होंने न सिर्फ अपनी खूबसूरती से बल्कि अपने बोलने के अंदाज से भी लोगों का दिल जीत लिया था।

साल 1996 में बॉलीवुड में की थी एंट्री
मिस यूनिवर्स बनने के बाद साल 1996 में फिल्म 'दस्तक' से बॉलीवुड में एंट्री की थी। उन्होंने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। सुष्मिता सेन अपनी प्रोफेशनल लाइफ के साथ साथ पर्सनल लाइफ को लेकर भी लोगों के बीच चर्चा का विषय बनी रहती हैं।

sushmita sen

सुष्मिता सेन का वीडियो हुआ वायरल
सुष्मिता सेन ने खुद एक बार खुलकर अपने पहले बॉयफ्रेंड के बारे में बात की थी। उन्होंने बताया था कि कैसे उन्हें मिस यूनिवर्स जिताने में मदद करने के लिए उसने अपनी नौकरी ही छोड़ दी थी। आपको बता दें कि सुष्मिता सेन का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसमें वह अपनी पर्सनल लाइफ के बारे में बात कर रही हैं।

सुष्मिता सेन ने खोला था पहले प्यार का राज
इस वीडियो में देखा जा सकता है कि पूर्व मिस यूनिवर्स और बॉलीवुड एक्ट्रेस सुष्मिता सेन टॉक शो 'जीना इसी का नाम है' के होस्ट फारूक शेख से बात कर रही हैं। इसी शो में सुष्मिता ने अपने पहले बॉयफ्रेंड रजत तारा के बारे में खुलासा किया था। एक्ट्रेस ने उस समय बताया था कि कैसे उनके पहले बॉयफ्रेंड रजत ने उन्हें मिस यूनिवर्स कॉम्पटीशन जीतने में मदद की थी।

सुष्मिता सेन के पहले बॉयफ्रेंड थे रजत तारा
इसी शो में सुष्मिता सेन ने बताया था कि रजत तारा के साथ उनकी पहली मुलाकात एक मॉडलिंग शो के ऑडिशन के वक्त हुई थी। सुष्मिता ने साफ बताया था कि रजत तारा उनके पहले बॉयफ्रेंड थे, जिनके प्यार में वो पागल थीं। उन्होंने रजत को अपनी लाइफ में सबसे खास बताया था। एक्ट्रेस ने उस समय को भी याद किया जब उन्हें मिस यूनिवर्स की ट्रेनिंग के लिए मुंबई में शिफ्ट होना पड़ा था। उन्होंने ट्रेनिंग के लिए मुंबई में उनके साथ रहने का क्रेडिट भी रजत को दिया था।

'मुंबई में मुझे रजत ने ही संभाला था'
सुष्मिता सेन ने टॉक शो में कहा था- आपको मैं एक बहुत जरूरी बात बताना चाहती हूं। ये मेरा बॉयफ्रेंड है रजत। सबसे खास इंसान क्योंकि जब मैं मिस इंडिया जीती और मुझे मिस यूनिवर्स के लिए ट्रेन करने के लिए बॉम्बे आना पड़ा, तो बॉम्बे मेरे लिए विदेश जैसा था क्योंकि मैं दिल्ली में बड़ी हुई हूं। मैं रोने लगी थी कि मुझे मुंबई नहीं जाना। मुझे नहीं बनना मिस यूनिवर्स। अकेले अकेले मुझे कुछ भी नहीं करना।

सुष्मिता सेन की वजह से गई थी रजत तारा की नौकरी
सुष्मिता सेन ने आगे बताया था- उस समय रजत बेनेटन के लिए काम करते थे और उन्होंने एक महीने की छुट्टी मांगी थी। ऐसे में उन्हें नौकरी से ही निकाल दिया गया था। फिर रजत मेरे साथ मुंबई आए और शहर में मेरी ट्रेनिंग के दौरान मेरे साथ ही रहे। रजत बहुत ज्यादा जिम्मेदार हैं। उनके सपोर्ट के बिना मैं अकेले मुंबई में कुछ नहीं कर पाती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+